Brain Challenge: खो गई है चाबी, क्या किसी को दिखी?, 11 सेकेंड में अगर आपने ढूंढ ली तस्वीर में चाबी तो जीनियस है आप

Brain Challenge: इस ऑप्टिकल इल्यूजन में एक लड़की घर के बाहर दरवाजे के पास खड़ी नजर आ रही है। लड़की की चाबी खो गई है। इस तस्वीर में ही कहीं चाबी है तो चलिए भगाइए अपने दिमाग के घोड़े और ढूंढ निकालिए तस्वीर में छुपी हुई चाबी को…याद रखें कि आपके पास केवल 11 सेकेंड है, तो जल्दी करिए और ढूंढिए कहां है चाबी?

रितिका आर्या Written by: November 29, 2022 2:33 pm
Brain Challenge

नई दिल्ली। पहले के समय में लोग फ्री टाइम में घूमना-फिरना या फिर पढ़ना पसंद करते थे लेकिन आजकल लोग ज्यादातर अपना फ्री समय सोशल मीडिया पर बिताना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में मौजूद खेल और पहेलियां सुलझाना काफी मजेदार होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर  ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें भी खूब छाई रहती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Photos) एक तरह की पेंटिंग होती है जिनमें छिपी कुछ चीजों को आपको ढूंढना होता है। इन्हें आंखों को धोखा देने वाली तस्वीरें भी कहा जाता है।

Brain Challenge

इन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में आपको दी गई पहेली को सुलझाने के लिए एक निश्चित समय भी दिया जाता है। ये ऑप्टिकल इल्यूजन उन लोगों को ज्यादा पसंद आते हैं जिन्हें दिमाग से जुड़े खेल पसंद होते हैं। तो अगर आप भी अपने आपको जीनियस मानते हैं और आपको लगता है कि आपको कोई हरा नहीं सकता तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी मजेदार पहेली जिसका जवाब ढूंढने में 99% लोग फेल हो गए हैं। इस ऑप्टिकल इल्यूजन में एक लड़की घर के बाहर दरवाजे के पास खड़ी नजर आ रही है। लड़की की चाबी खो गई है। इस तस्वीर में ही कहीं चाबी है तो चलिए भगाइए अपने दिमाग के घोड़े और ढूंढ निकालिए तस्वीर में छुपी हुई चाबी को…याद रखें कि आपके पास केवल 11 सेकेंड है, तो जल्दी करिए और ढूंढिए कहां है चाबी?

Brain Challenge

क्या हुआ मिली या नहीं?…देखने में तो तस्वीर काफी सिंपल है लेकिन इस ऑप्टिकल इल्यूजन में चाबी काफी शातिर तरीके से छिपाई गई है। आईक्यू लेवल जांच करने के लिए ये तस्वीर बिलकुल परफेक्ट है। अब जिन लोगों को तस्वीर में छिपी हुई चाबी मिल गई उन्हें बधाई लेकिन जिन लोगों को चाबी नहीं मिली उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। तस्वीर के दाहिने तरफ कोने में जो लैंप लटका हुआ है चाबी उसी में लटकी है। जिन लोगों को अभी भी तस्वीर में चाबी नहीं मिली तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। नीचे दी गई तस्वीर में आप उस चाबी को देख सकते हैं।

Brain Challenge