newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

JEE Advanced 2022 Result: आज घोषित होगा जेईई एडवांस परीक्षा का रिजल्ट, यहां जानें परिणाम चेक करने का सही तरीका

JEE Advanced 2022 Result: बता दें कि जेईई एडवांस 2022 की परीक्षा  28 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई थी जिसके बाद आज यानी 11 सितंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आपको  जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा।

नई दिल्ली। जेईई एडवांस की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। जेईई एडवांस रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भागीदारी निभाई थी, वो जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं।  परीक्षा का परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार के पास कुछ चीजों का होना जरूरी है जिसकी सहायता के बाद ही वो अपना परीक्षाफल देख पाएंगे। इसके लिए उम्मीदवार के पास रोल नंबर, जन्म तिथि और फोन नंबर का होना अनिवार्य होगा। पहले वेबसाइट्स पर रोल नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी जिसके बाद मोबाइल नंबर एंटर करने के बाद आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे। आईआईटी बॉम्बे की ताजा रिपोर्ट की मानें तो 11 सितंबर को परीक्षा के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

कैसे करें रिजल्ट चेक

बता दें कि जेईई एडवांस 2022 की परीक्षा  28 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई थी जिसके बाद आज यानी 11 सितंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आपको  जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा।जिसके बाद आपको जेईई एडवांस 2022 रिजल्ट लिंक का ऑप्शन दिखेगा,उसपर क्लिक करना होगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी आधिकारिक जानकारी भरनी होगी। जानकारी भरने के बाद परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा। भविष्य के लिए अपने परिणाम की एक कॉपी डाउनलोड जरूर कर लें और जरूरत लगे तो हार्ट कॉपी भी अपने पास रख सकते हैं।

3 सितंबर, 2022 को जारी हुई थी आंसर की

जेईई एडवांस परीक्षा की आंसर-की 3 सितंबर, 2022 को जारी कर दी गई थी। उम्मीदवार 04 सितंबर, 2022 तक अपना ऑब्जेक्शन ऑफिशियल वेबसाइट पर दर्ज कर सकते थे। ऑब्जेक्शन पर विचार करने के बाद आज फाइनली परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। ज्यादा अपडेट के लिए उम्मीदवार जेईई एडवांस की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें। बता दें कि जेईई एडवांस 2022 परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को JOSSA काउंसलिंग में शामिल होना होगा जो 12 सितंबर से शुरू होगी।इसके लिए उम्मीदवारों को सूचित कर दिया जाएगा।