आपस में टकराई प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियां, कोई घायल नहीं, रामपुर जाते वक्त हुआ हादसा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में मारे गए किसान नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने और शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर का दौरा करेंगी। इस दौरान उनके काफिले में छोटा सा हादसा हो गया।

Avatar Written by: February 4, 2021 9:39 am
priyanka gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में मारे गए किसान नवरीत सिंह के परिजनों से मिलने और शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर का दौरा करेंगी। इस दौरान उनके काफिले में छोटा सा हादसा हो गया। दरअसल, रामपुर जा रही प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले की गाड़ियां हापुड़ रोड पर आपस में टक्करा गईं। हालांकि गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

Navrit Singh priyanka gandhi

हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली से सुबह अपनी कार से रामपुर के लिए रवाना हुईं। वहीं प्रियंका गांधी के काफिले में चल रही कारें हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाईवे-9 फ्लाईओवर पर हादसे का शिकार हो गई। हालांकि इस हादसे में किसी भी शख्स के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

बता दें कि पिछले महीने 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान नवरीत का ट्रैक्टर एक पुलिस बैरिकेड से टकरा गया था और उस हादसे में उसकी जान चली गई थी। इस हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो फुटेज भी जारी किया था जिसमें यह देखा गया था कि आईटीओ के पास पुलिस बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश में तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रैक्टर पलट जाता है और कुछ लोगों के ऊपर गिर जाता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि इस दुर्घटना के कारण ही उसकी मौत हुई थी।

यह घटना 26 जनवरी को उस समय घटित हुई, जब ट्रैक्टरों पर सवार सैकड़ों किसानों ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ने के बाद नई दिल्ली के आईटीओ क्षेत्र में खूब उत्पात मचाया था। उग्र हो चुके किसानों को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू-गैस के गोले भी दागे। पुलिस उन्हें मध्य दिल्ली में इंडिया गेट और राजपथ की ओर बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़पें भी देखी गईं, क्योंकि किसानों के एक समूह ने दिल्ली पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ने की कोशिश की।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि, प्रियंका के काफिले के पीछे चल रही गाड़ियां अचानक ब्रेक लगने से आपस में टकरा गईं। हालांकि प्रियंका गांधी की कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। काफिले में शामिल लोगों का हाल जानने के बाद प्रियंका गांधी रामपुर के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी इस कार्यक्रम में भाग लेंगी और नवरीत के परिजनों को सांत्वना देंगी।