newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Haryana Municipal Election Results: इधर महाराष्ट्र में मचा बवाल, उधर बीजेपी ने हरियाणा निकाय में किया कमाल, कांग्रेस और AAP चारों खाने चित्त

Haryana Municipal Election Results: हालांकि, हरियाणा के चुनावी नतीजों के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक के रुझाओं और परिणामों के मुताबिक, भाजपा दो तिहाई जीत की ओर बढ़ रही है। सभी 18 नगर परिषद अध्यक्षों का परिणाम आ चुका है। 11 पर भाजपा के अध्यक्ष बने हैं तो 1 पर आईएनएलडी का अध्यक्ष चुना गया है। आम आदमी पार्टी खाता नहीं खोल पाई है।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच हरियाणा के नगर पालिका परिषद के चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाना था। ऐसे में पूरे देश की निगाहें महाराष्ट्र में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच हरियाणा पर भी टिकी हुई थी। फिलवक्त वोटों की गिनती जारी है। वहीं, अभी तक की मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी का एक बार फिर से हरियाणा में कमल खिलता हुआ नजर आ रहा है। उधर, कांग्रेस को कोई खास सफलता नहीं मिली। जिससे एक बात साफ जाहिर होता है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को स्वीकार करने से गुरेज कर रही है। आइए, आगे आपको इस रिपोर्ट में नगरपालिका और नगर परिषद के चुनावी नतीजों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

 जानिए चुनावी नतीजे

हालांकि, हरियाणा के चुनावी नतीजों के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक के रुझाओं और परिणामों के मुताबिक, भाजपा दो तिहाई जीत की ओर बढ़ रही है। सभी 18 नगर परिषद अध्यक्षों का परिणाम आ चुका है। 11 पर भाजपा के अध्यक्ष बने हैं तो 1 पर आईएनएलडी का अध्यक्ष चुना गया है। आम आदमी पार्टी खाता नहीं खोल पाई है, वहीं कांग्रेस को 6 अध्यक्ष मिले हैं। बता दें कि विगत 19 जून को हरियाणा के नगर पालिका परिषद के चुनाव हुए थे, जिसके नतीजों की घोषणा आज होने जा रही है।


वहीं, हरियाणा नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की दुर्गति का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि पार्टी अपना खाता खोलने में भी नाकाम साबित हुई है। हालांकि, यह कोई पहली मर्तबा नहीं है कि जब बीजेपी ने प्रदेश के सियासी दंगल में अपना हाथ आजमाया हो, बल्कि इससे पहले 2019 के हरियाणा विधानसभा में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं, लेकिन इनकी बदकिस्मती देखिए कि पार्टी की एक भी सीट पर जीत का पताका नहीं फहरा पाई थी। जिससे एक बात तो साफ हो चुकी है कि प्रदेश में कांग्रेस समेत आम आदमी पार्टी की दुर्गति अब अपने चरम पर पहुंच चुकी है।