newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

SpiceJet Flight: स्पाइजजेट में बम मिलने की खबर से हड़कंप, खौफ में यात्री, फिर..

इससे पहले 9 जनवरी को गोवा की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच चुका था। इस सूचना के बाद फ्लाइट की आपात लैंडिंग कराई गई थी। यह आपात लैंडिंग गुजरात के जामनगर में आपातकाल लैंडिंग कराई गई थी।

नई दिल्ली। दिल्ली से पुणे जा रही स्पाइजेट विमान में बम होने का दावा करने वाली फोन कॉल के बाद पुलिस और बम दस्ता एक्शन मोड में आ गया। विमान की बार्डिंग रोक दी गई। सबकी तलाश ली जा रही है। बता दें कि शाम 6 बजे विमान ने उड़ान भरी थी। तभी किसी अज्ञात शख्स ने फोन कर विमान में बम होने का दावा किया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। सभी खौफ में आ गए। अफराफतरी जैसी स्थिति पैदा हो चुकी थी, लेकिन विमान में मौजूद अधिकारियों ने लोगों को चिंता से विमुक्त होने के प्रति आश्वस्त किया और फौरन बम दस्ते को इसके बारे में सूचित किया गया। फिलहाल विमान को बोर्डिंग से रोक दिया गया है। हालांकि, अभी तक कुछ भी ऐसा संदिग्ध नहीं मिला है, जिससे बम होने के दावे को विश्वनीय माना जा सकें। वहीं, सुरक्षाकर्मी का उक्त दावे के बाद सक्रिय अवस्था में आ चुके हैं। अब ऐसी स्थिति में आगामी दिनों में जांच संपन्न होने के बाद क्या कुछ सामने आता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Spicejet

आपको बता दें कि इससे पहले 9 जनवरी को गोवा की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच चुका था। इस सूचना के बाद फ्लाइट की आपात लैंडिंग कराई गई थी। यह आपात लैंडिंग गुजरात के जामनगर में कराई गई थी। हालांकि, लैंडिंग के बाद विमान में कोई-भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी। जिसके बाद विमान में बम होने की सूचना के फर्जी होने की पुष्टि हुई थी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से विमानों में बम होने के संदर्भ में फर्जी सूचनाओं की बाढ़ आ रही हैं, लेकिन सूचना के संदेनशील होने की वजह से किसी भी प्रकार की कोताही बरतना भी मुनासिब नहीं रहता है, जिसे देखते हुए सूचना के अपुष्ट होने पर स्थिति अव्यवस्थित हो जाती है।

ध्यान रहे, इससे पहले एयर इंडिया विमान में यात्री द्वारा बुजुर्ग महिला पर पेशाब किए जाने का प्रकरण प्रकाश में आया था। आरोपी यात्री शंकर मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया था। हालांकि, बाद में आरोपी के पिता ने सामने आकर अपने बेटे पर लगे आरोपों को सिरे खारिज किया था। बहरहाल, अब यह पूरा माजरा आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।