newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण से प्रभावित शहरों में भारत के तीन शहर, बढ़ा रही है चिंताएं

 देश में कोरोना बढ़ता जा रहा है ऐसे में शुक्रवार 12 जून को देश के लिए बड़ी चिंता वाला दिन साबित हुआ। दिल्ली में एक दिन में दुनिया में चौथे नंबर पर सबसे ज्यादा कोरोना के केस आए। इससे आगे बस सैंटियागो (चिली), लीमा (पेरू) और साओ पाउलो (ब्राजील) शहर थे।

शुक्रवार। देश में कोरोना बढ़ता जा रहा है ऐसे में शुक्रवार 12 जून को देश के लिए बड़ी चिंता वाला दिन साबित हुआ। दिल्ली में एक दिन में दुनिया में चौथे नंबर पर सबसे ज्यादा कोरोना के केस आए। इससे आगे बस सैंटियागो (चिली), लीमा (पेरू) और साओ पाउलो (ब्राजील) शहर थे।

delhi covid Dedicated hospitals

नए केसों को लेकर शुक्रवार को चेन्नई दुनिया का छठा सर्वाधिक प्रभावित और मुंबई सातवां शहर था। दिल्ली ने 12 जून को 2,137 नए केस दर्ज किए। चेन्नई में ये आंकड़ा 1,526 और मुंबई में 1,372 रहा। यूरोप और उत्तरी अमेरिका में प्रकोप धीमा होने के बाद, महामारी के एपिसेंटर दक्षिण अमेरिका और दक्षिण एशिया में शिफ्ट हो गए हैं। हॉटस्पॉट प्रमुख महानगरीय क्षेत्र (मेट्रो) हैं जहां लाखों लोग ऊंचे आबादी घनत्व के साथ तंग आवासीय स्थानों में रहते हैं।

corona

जून के शुरू होने के साथ ही मॉस्को में केस कम होना शुरू हो गए, लेकिन तीन दक्षिण अमेरिकी और तीन भारतीय शहरों में इनका बढ़ना जारी रहा। शुक्रवार को, सैंटियागो शहर ने दुनिया के किसी भी शहर की तुलना में सबसे बुरा दिन देखा। यहां एक ही दिन में 5,500 से ज्यादा नए केस रिपोर्ट हुए।

भारत में हर दिन रिपोर्ट होने वाले नए केसों को लेकर शुक्रवार को दिल्ली और चेन्नई ने मुंबई को पीछे छोड़ दिया। दिल्ली का 11 और 12 जून को नए केसों का आंकड़ा, जब से महामारी शुरू हुई है तब से, किसी भी और भारतीय शहर की तुलना में ऊंचा था। 11 जून को 1,877 और 12 जून को 2,137 नए केस दिल्ली में सामने आए। इससे पहले सबसे ऊंचा आंकड़ा 1,751 केस देश में 22 मई को मुंबई के नाम दर्ज था। इसी परिप्रेक्ष्य में न्यूयॉर्क सिटी ने सबसे बुरा दिन 6 अप्रैल को देखा था, तब वहां 6,375 नए केस सामने आए थे।