newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली : डिफेंस कालोनी में तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जमाती गार्ड पर केस दर्ज

दिल्ली के डिफेंस कालोनी थाना इलाके में एक परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। तीनों को होम क्वारंटाइन करवा दिया गया है।

नई दिल्ली। दिल्ली के डिफेंस कालोनी थाना इलाके में एक परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। तीनों को होम क्वारंटाइन करवा दिया गया है। इस सिलसिले में कालोनी गार्ड के खिलाफ ही पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी गार्ड जमाती था।


घटना की पुष्टि दिल्ली पुलिस ने भी की है। जानकारी के मुताबिक, जिस गार्ड के खिलाफ डिफेंस कालोनी थाने में केस दर्ज हुआ है उसका नाम मुस्तकीम है। पुलिस के मुताबिक, जिस घर में तीन कोरोना पॉजिटिव सदस्य मिले हैं, आरोपी गार्ड बेनागा उस घर के आसपास चक्कर लगाता रहता था। जैसे ही इस घर में तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर फैली, अचानक 3 अप्रैल से गार्ड ने आना गायब कर दिया।

Delhi Corona

डिफेंस कालोनी थाना पुलिस के मुताबिक अचानक गार्ड के गायब होने से उस पर संदेह और बढ़ गया। गार्ड की तलाश की जा रही है। पता चला है कि गार्ड मुस्तकीम ओखला इलाके का रहने वाला है। वो तबलीगी जमात भी गया था।