
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और हमारे देश के सैनिकों के सम्मान में बीजेपी की तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा आज दिल्ली, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश समेत कई प्रदेशों में निकाली गई। आज से शुरू हुआ तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का यह कार्यक्रम 23 मई तक चलेगा, इस दौरान देश के कई हिस्सों में यह यात्रा निकाली जाएगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने अपने प्रदेशों में यात्रा का नेतृत्व किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी सेना के सम्मान में निकाली जा रही तिरंगा शौर्य यात्रा का हिस्सा बने। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हर तरफ बस तिरंगा ही नजर आ रहा। देशभक्ति की यह छटा देखते ही बन रही है।
#WATCH दिल्ली: कर्तव्य पथ पर तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। pic.twitter.com/pSYwNPbcFH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2025
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ये हम सभी के लिए गौरव की बात है। यदि आतंक के आका भारत की ओर आंख उठाकर देखेंगे तो हमारी सेनाएं, सरकार और प्रधानमंत्री मोदी उन्हें करारा जवाब देने के लिए तैयार बैठे हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने तिरंगा यात्रा में शामिल होते हुए कहा कि जिस प्रतिबद्धता के साथ भारत की सेना ने देश के दुश्मनों को, आतंक के अड्डों को तबाह करने का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किया है, पूरा देश गौरवमय है और उनके साथ खड़ा है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में भी बड़ी संख्या में वकील सेना के सम्मान और समर्थन में एकजुट हुए। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना जिंदाबाद और वंदे मातरम के नारे लगाए।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कर्तव्य पथ पर ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ में कहा, “… भारतीयों के लिए जो निर्णय लिए गए हैं, वे हम सभी के लिए गौरव की बात है… यदि आतंक के आका भारत की ओर आंख उठाकर देखेंगे तो हमारी सेनाएं, सरकार और प्रधानमंत्री मोदी उन्हें… pic.twitter.com/F5orlZ9Bsl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2025
दिल्ली: भारतीय सेना के समर्थन और सम्मान में बड़ी संख्या में वकील सुप्रीम कोर्ट में एकत्र हुए। उन्होंने अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए “भारत माता की जय” के नारे लगाए। pic.twitter.com/if0XjSPmTl
— IANS Hindi (@IANSKhabar) May 13, 2025
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारे वीर जवानों ने असाधारण वीरता और साहस का परिचय दिया है, और हम उनकी बहादुरी का सम्मान करते हैं। उधर, उत्तर प्रदेश कुशीनगर में भी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ पटाखे फोड़े। साथ ही कई जगहों पर नवजात बेटियों का नाम सिंदूर रखे जाने की खबरें सामने आई हैं।
Panchkula, Haryana: Chief Minister Nayab Singh Saini flagged off the Tiranga Yatra, joined by several cabinet ministers, MLAs, and a large gathering of citizens
He says, “Under the leadership of Prime Minister Modi, our brave soldiers have displayed remarkable valor and… pic.twitter.com/jMyNROr2Zg
— IANS (@ians_india) May 13, 2025
VIDEO | As India celebrates the success of its military operations against Pakistan under Operation Sindoor, the mission’s triumph has also led to something quite heartening.
Reports have emerged of newborn daughters being named Sindoor in several places, including Kushinagar in… pic.twitter.com/vz0pkhwEDQ
— Press Trust of India (@PTI_News) May 13, 2025