newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bihar cabinet expansion: आज बिहार में कैबिनेट विस्तार, नीतीश सरकार में 15 RJD विधायक लेंगे शपथ!

Bihar cabinet expansion: भले ही सरकार का प्रमुख चेहरा नीतीश कुमार हो लेकिन कैबिनेट में दबदबा RJD का होने वाला है। कहा जा रहा है कि RJD से 15 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं वहीं नीतीश की पार्टी JDU से 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

नई दिल्ली। बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद आज नीतीश कैबिनेट का पहला विस्तार होगा। विस्तार बिहार राजभवन में होगा। भले ही सरकार का प्रमुख चेहरा नीतीश कुमार हो लेकिन कैबिनेट में दबदबा RJD का होने वाला है। कहा जा रहा है कि RJD से 15 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं वहीं नीतीश की पार्टी JDU से 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं। आज सुबह 11 बजे बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के सामने सभी 31 मंत्री  मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। JDU और  RJD के अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी से एक और कांग्रेस से दो मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

ये विधायक ले सकते हैं मंत्रीपद की शपथ

आज कैबिनेट विस्तार में कुल 31 विधायक शपथ ले सकते हैं। जिसमें JDU की तरफ से श्रवण कुमार,अशोक चौधरी, संजय झा,जमा खान, बिजेंदर यादव,विजय चौधरी,सुनील कुमार,सुमित कुमार सिंह,मदन सहनी,लेसी सिंह,संजय झा और जयंत राज का नाम सामने आया है। वहीं RJD से कुमार सरबजीत,चंद्रशेखर,समीर महासेठ, शाहनवाज,भारत भूषण मंडल,रमानंद यादव,तेज प्रताप यादव,अलोक मेहता,समीम अहमद,अनीता देवी,सुरेंद्र यादव,जितेंद्र राय,जितेंद्र राय,कार्तिक शर्मा,ललित यादव,सुधाकर सिंह,जितेंद्र राय और सुधाकर सिंह का नाम सामने आया है। वहीं कांग्रेस से मुरारी लाल गौतम आफाक आलम और जीतन राम मांझी की पार्टी से संतोष मांझी शपथ ले सकते हैं।

8वीं बार ली थी नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ

निर्दलीय से भी 1 विधायक को शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि नीतीश कुमार आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। नीतीश को 24 अगस्त को बहुमत साबित करना है। इस बार नीतीश के साथ छोटे-बड़े दलों को मिलाकर कुल सात दलों ने गठबंधन किया है। वहीं इसके इतर आज शाम को बिहार में ही बीजेपी ने कोर कमेटी की मीटिंग रखी है। बैठक में बीजेपी संगठन महामंत्री बीएल संतोष और जेपी नड्डा और पार्टी के विधायक नजर आएंगे। बैठक का लक्ष्य बिहार की बदलती रूपरेखा पर चर्चा करना है। साथ की पार्टी आगे के लिए मजबूत रणनीति तय करेगी।