newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

CM Yogi Birthday: उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम’ बनाने वाले CM योगी का आज जन्मदिन, राष्ट्रपति और PM मोदी ने यशस्वी होने की दी शुभकामनाएं

CM Yogi Birthday: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन अयोध्या के राम कथा पार्क में मनाया जाएगा। इस मौके पर 5,100 किलोग्राम का केक काटा जाएगा। कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इसे लेकर जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम में पांच लाख लोगों की भीड़ शामिल होगी।

नई दिल्ली। दैहिक, दैविक, भौतिक तापा, रामराज नहीं काहूही व्यापा।। रामचरितमानस के इसी मूलमंत्र को अपने सियासी जीवन का ध्येय बनाने वाले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। साल 2017 में यूपी की बागडोर संभालने वाले योगी यूं तो अपना जन्मदिन कभी नहीं मनाते। इसकी वजह ये है कि उन्होंने संन्यास आश्रम ग्रहण किया है। उत्तराखंड के छोटे से गांव पंचूली में जन्मे योगी ने अपने जीवन को गोरखपुर में नाथ संप्रदाय के गोरखनाथ मठ और फिर यूपी की जनता के नाम कर दिया। वो कहते हैं कि उनका परिवार यूपी की 26 करोड़ जनता ही है। आज उनके जन्मदिन पर छोटे-बड़े लोगों ने शुभकामनाओं का ज्वार पैदा कर दिया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी समेत सियासी दुनिया से जुड़े लोगों ने यूपी के निरंतर प्रगति पथ पर चलने की बात कहते हुए उनको बधाई दी है।

cm yogi

इन दिग्गजों ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा, “यूपी के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई। उनके कुशल नेतृत्व में राज्य ने प्रगति की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने राज्य के लोगों के लिए जनहितैषी शासन सुनिश्चित किया है। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी है। राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति ने आज मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएँ दीं।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुख्यमंत्री योगी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मुख्यमंत्री पूरी ताकत और रणनीति से नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में लगे हैं। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास के लिए वह समर्पित भाव से अथक परिश्रम कर रहे हैं।”

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। मैं उनके लंबे जीवन की कामना करती हूं।”

आपको बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन अयोध्या के राम कथा पार्क में मनाया जाएगा। इस मौके पर 5,100 किलोग्राम का केक काटा जाएगा। कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इसे लेकर जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम में पांच लाख लोगों की भीड़ शामिल होगी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर काशी में लोगों में उत्साह भरा दिखा। शनिवार शाम वाराणसी के अस्सी गंगा घाट किनारे विशेष आरती का आयोजन तो हुआ ही इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ की रंगोली भी उकेरी गई।

CM YOGI

कई जगहों पर सीएम योगी के कटआउट भी लगाएं गई जिनके साथ लोग सेल्फी लेते हुए नजर आए। इस मौके पर  बुलडोजर ने भी रौनक बनाई। जैसा कि सभी जानते हैं सीएम योगी को बुलडोजर बाबा के नाम से जाना जाता है ऐसे में बुलडोजर को भी इसमें शामिल किया गया।