Toolkit Case: ग्रेटा के ट्वीट से घबरा उठी थी दिशा, दोनों के बीच हुई व्हाट्सएप चैट आयी सामने

Toolkit Case: दिल्ली पुलिस(Delhi Police) का कहना है कि, ‘टूलकिट’ गूगल डॉक(Google Doc) की संपादक दिशा रवि ही हैं और इस टूलकिट के लिए दस्तावेज तैयार करने एवं इसको फैलाने में एक प्रमुख साजिशकर्ता हैं।

Avatar Written by: February 16, 2021 8:11 pm
Greta Thunberg Disha Ravi whatsapp chat FI

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के बीच टूलकिट का मसला इन दिनों खूब सुर्खियों में है। बता दें कि टूलकिट एक तरीके का डिजिटल हथियार है, जिसका इस्तेमाल आंदोलन को हवा देने के लिए होता है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 21 वर्षीय पर्यावरण एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं इसी मामले में दिल्ली पुलिस को निकिता जैकब और शांतनु मुलुक की तलाश है। वहीं अब इस मामले में जलवायु के क्षेत्र में काम करने वाली मशहूर कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग (Greta Thunberg) और दिशा रवि के बीच हुई Whatsapp Chat सामने आई है। इस चैट की मानें तो दिशा रवि ग्रेटा से बात करते वक्त काफी घबराई हुई थी। जानकारी के मुताबिक सामने आई व्हाट्सएप चैट ग्रेटा के मूल टूलकिट को अपलोड करने के ठीक बाद हुई थी, बाद में इसको हटा दिया गया था। इस चैट को देखकर लगता है कि ग्रेटा और दिशा दोनों को पता था कि ‘टूलकिट’ का क्या अंजाम हो सकता है।

Greta Thunberg Disha Ravi

सामने आई चैट में दिशा ने ग्रेटा को टूलकिट शेयर नहीं करने के लिए कहा था। दिशा ने ग्रेटा से कहा था कि हम लोगों के खिलाफ UAPA कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है। हालांकि साथ ही दिशा ने ग्रेटा थनबर्ग को भरोसा दिलाया था कि कि उस पर कोई आंच नहीं आएगी। बताया जाता है कि यह चैट रात के वक्त हुई।

दिशा रवि और ग्रेटा थनबर्ग के बीच वॉट्सऐप पर क्‍या बात हुई?

Greta Thunberg Disha Ravi whatsapp chat

आगे की वॉट्सऐप चैट

Greta Thunberg Disha Ravi whatsapp chat screen shot

दिल्ली पुलिस का कहना है कि, ‘टूलकिट’ गूगल डॉक की संपादक दिशा रवि ही हैं और इस टूलकिट के लिए दस्तावेज तैयार करने एवं इसको फैलाने में एक प्रमुख साजिशकर्ता हैं। व्हाट्सएप ग्रुप भी उन्होंने शुरू किया और इस टूलकिट का पूरा मसौदा तैयार करने के लिए सहयोग किया।

पुलिस का कहना है कि इस प्रक्रिया में उन्होंने भारत के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए खालिस्तानी पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन के साथ सहयोग किया। दिशा ने ही ग्रेटा थनबर्ग के साथ टूलकिट डॉक साझा किया था।