newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मजदूरों के साथ सम्मान से पेश आएं, वे भारत का निर्माण करते हैं : कांग्रेस

कपिल सिब्बल ने एक ट्वीट में लिखा, “कीटाणुनाशक स्प्रे, अब समय आ गया है हमारी राजनीति को सैनेटाइज करने का ना कि प्रवासी श्रमिक जो बरेली पहुंचे थे। वे कारखानों, फसलों की कटाई, रेस्तरां, होटलों में, निर्माण परियोजनाओं, राजमार्गों और घरों में काम करते हैं। वे भारत का निर्माण करते हैं, उनके साथ सम्मान के साथ पेश आना चाहिए।”

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रवासी मजदूरों के उपर केमिकल छिड़काव वाली घटना के एक दिन बाद, मंगलवार को कांग्रेस ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि वह भारत का निर्माण करते हुए मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

Kapil Sibal, Congress Leader

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने एक ट्वीट में लिखा, “कीटाणुनाशक स्प्रे, अब समय आ गया है हमारी राजनीति को सैनेटाइज करने का ना कि प्रवासी श्रमिक जो बरेली पहुंचे थे। वे कारखानों, फसलों की कटाई, रेस्तरां, होटलों में, निर्माण परियोजनाओं, राजमार्गों और घरों में काम करते हैं। वे भारत का निर्माण करते हैं, उनके साथ सम्मान के साथ पेश आना चाहिए।”

जिले में आने के बाद सोमवार को स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बरेली में प्रवासी मजदूरों पर कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव किया।हालांकि, आलोचना का सामना करने के बाद जिला मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि वे उन लोगों को इलाज मुहैया कराएं, जिन्हें रविवार को सोडियम हाइपोक्लोराइट के साथ छिड़काव किया गया था।

Bareilly

जिला मजिस्ट्रेट ने एक ट्वीट में स्वीकार किया कि नगर निगम और दमकल कर्मियों ने अपने स्वच्छता अभियान में अति उत्साही हो गए और लोगों पर रासायनिक छिड़काव किया। उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।