newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दिल्ली चुनाव के लिए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब पार्टी के पक्ष में जमकर कर रहे प्रचार

भाजपा के स्टार प्रचारक लगातार लोगों से घर-घर जाकर संपर्क साध रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब भी लगातार कैंपेन कर रहे हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने जोर-शोर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इस सब के बीच भाजपा की तरफ से भी उनके स्टार प्रचारकों ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। Tripura CM Biplab Debभाजपा के स्टार प्रचारक लगातार लोगों से घर-घर जाकर संपर्क साध रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब भी लगातार कैंपेन कर रहे हैं। Tripura CM Biplab Deb

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब दिल्ली में भाजपा की सरकार के गठन को लेकर लगातार पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। नई दिल्ली में बंगाली समुदाय के लोगों को आगामी दिल्ली के चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील करते हुए उन्होंने जनता को संबोधित भी किया।


जहां लोगों को संबोधित करते हुए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कहा कि दिल्ली के लोग आम आदमी पार्टी के काम करने के तरीके से थक चुके हैं और पीएम मोदी के नेतृत्व में बदलाव की तलाश कर रहे हैं।


इसके साथ ही त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने दावा किया कि हमारी पार्टी निश्चित रूप से दिल्ली में सरकार बनाएगी। दिल्ली में भाजपा सरकार गठन के लिए तैयार है और यहां की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम करने का तरीका पसंद आ रहा है वह देश के विकास को आगे रखनेवाली पार्टी के पक्ष में अपना मतदान करने के लिए तैयार हैं।