दिल्ली के नालों से दो और लाशें बरामद, नालों के भीतर दफन है दंगे की सबसे भयावह तस्वीर!

दिल्ली दंगों के जख्म गहराते जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस को नाले से मिलनी वाली लाशों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है

Avatar Written by: March 1, 2020 4:08 pm
gokulpuri-canal

नई दिल्ली। दिल्ली दंगों के जख्म गहराते जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस को नाले से मिलनी वाली लाशों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। ये वह नाला  है जो खजूरी खास से होकर शिव विहार की तरफ जा रहा है। करीब 3-4 किमी का ये लंबा नाला पूरी तरह खुला हुआ है।

Ankit Sharma Intelligence Bureau Chandbagh Family

बुधवार को खजूरी के इसी के नाले में अंकित शर्मा की लाश मिली थी। उसके बाद से लाश बरामद होने का यह सिलसिला लगातार जारी है। आज सुबह शिव विहार के पास और दोपहर में गोकुलपुरी के पास इस नाले से लाश बरामद हुई है। अंकित को छोड़कर अभी तक नालों से मिलने वाली लाशों की पहचान नही हो पाई है।

delhi violence

आलम यह है कि दिल्ली के दंगाग्रस्त इलाकों में नाले लाशें उगल रहे हैं। इसके चलते मृतकों की तादाद को लेकर भी आशंकाएं गहरा गई हैं। पिछले गुरुवार को गोकुलपुरी के गंगा विहार जंक्शन के पास नाले से 2 और शव बरामद हुए हैं। नाले से शव मिलने की खबरें जंगल की आग की तरह फैल रही हैं। पुलिस शवों की तलाश में अब उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उन नालों को खंगाल रही है, जो बंद हैं।

gokulpuri-canal

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हिंसा प्रभावित बड़े नालों को खंगाला जाएगा तो कुछ और शव मिल सकते हैं। खजूरी पुश्ते से लेकर यूपी बॉर्डर तक, चांदबाग पुलिया से करावल नगर चौक तक, यहां से शिव विहार तिराहे तक, बृजपुरी रोड से वापस वजीराबाद रोड तक, शिव विहार समेत कई कॉलोनियों में सैकड़ों मकान, दुकान और गाड़ियां जलाई गई हैं।

इसी तरह की आशंकाओं के मद्देनजर निगम कर्मचारी और पुलिस और शवों की तलाश में कूड़ा से बजबजाते नालों में खोज कर रहे हैं। इस बारे में सिंचाई और बाढ़ विभाग, पूर्वी दिल्ली नगर निगम और पुलिस के बीच बैठक भी हुई है। पूर्वी दिल्ली नगर कि निगम पुलिस को शवों की खोज में हर संभव मदद करने की बात कह रहा है देगी।