उदित राज देने लगे ‘सफल’ भारत बंद की बधाई, जवाब में लोगों ने उन्हें दिखाया ये..

Bharat Bandh: बता दें कि उदित राज(Udit Raj) सोशल मीडिया(Social Media) पर काफी एक्टिव रहते हैं। हालांकि वो अलग बात है कि उनसे अधिक उन्हें ट्रोल करने वाले सक्रिय दिखते हैं।

Avatar Written by: December 8, 2020 12:51 pm
Rahul gandhi sad

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में महाराष्ट्र में रेल रोककर अपना विरोध दर्ज कराया गया। इस समर्थन को 24 विपक्षी दलों ने समर्थन दिया है। ऐसे में इन दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस बंद को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, “मोदी जी, किसानों से चोरी बंद करो! सभी देशवासी जानते हैं कि #आज_भारत_बंद_है। इसका सम्पूर्ण समर्थन करके हमारे अन्नदाता के संघर्ष को सफल बनायें।” इस तरह के बयानों को देख कांग्रेस के ही नेता उदित राज इतने उत्साहित हुए कि, वो ट्विटर पर लोगों को भारत बंद के सफल होने की बधाई देने लगे। वैसे उदित राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हालांकि वो अलग बात है कि उनसे अधिक उन्हें ट्रोल करने वाले सक्रिय दिखते हैं। फिलहाल उदित राज के बधाई वाले ट्वीट पर उनकी काफी फजीहत हो रही है।

Udit Raj

उदित राज ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “हर कोने से भारत बंद सफल की खबरें। किसान अंदोलन को बधाई।” उनके इस ट्वीट पर लोगों ने अपने जवाब से उन्हें दिन में ही तारे दिखा दिए। एक यूजर ने उदित राज के इस ट्वीट पर लिखा कि, “मदरसे का कोना देश का कोना नहीं होता उदित राज जी।”

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि

वहीं देखिए अन्य यूजर्स ने किस तरह के रिप्लाई किए…

Latest