Afghanistan: यूक्रेन ने किया प्लेन हाईजैक का दावा, ईरान का खंडन, कही ये बात

Ukrainian plane hijacked: इस बीच, ईरान ने यूक्रेन के विमान को अगवा किए जाने का खंडन किया है। ईरान के सिविल एविएशन विभाग ने बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि यूक्रेन का विमान कल उत्तर-पूर्वी ईरान के मशहाद एयरपोर्ट आया था। जहां उसमें तेल भरा गया और विमान यूक्रेन की राजधानी कीव के एयरपोर्ट पर वहां के समय के मुताबिक रात 9 बजकर 50 मिनट पर उतर गया।

Avatar Written by: August 24, 2021 1:32 pm
ukraine

नई दिल्ली। अफगानिस्तान (Afghanistan) से एक काबुल एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां यूक्रेन (Ukraine) के एक विमान को अज्ञात लोगों ने हाईजैक कर लिया है। इसकी जानकारी यूक्रेन के डिप्टी विदेश मंत्री येवगेनी येनिन (Yevgeny Yenin) ने दी। बताया जा रहा है कि ये विमान यूक्रेनी नागरिकों को बाहर निकालने के लिए अफगानिस्तान पहुंचा था। खबरों के अनुसार अपहरणकर्ता इस विमान को ईरान लेकर गए हैं।

येनिन के मुताबिक, अपहरणकर्ता हथियारों से लैस थे। हालांकि, उनके पास यह जानकारी नहीं है कि विमान का क्या हुआ और उनकी सरकार विमान का पता लगाने के लिए क्या कर रही है। उन्होंने बताया कि विमान में 83 सवार थे।

ईरान ने किया खंडन

इस बीच, ईरान ने यूक्रेन के विमान को अगवा किए जाने का खंडन किया है। ईरान के सिविल एविएशन विभाग ने बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि यूक्रेन का विमान कल उत्तर-पूर्वी ईरान के मशहाद एयरपोर्ट आया था। जहां उसमें तेल भरा गया और विमान यूक्रेन की राजधानी कीव के एयरपोर्ट पर वहां के समय के मुताबिक रात 9 बजकर 50 मिनट पर उतर गया।