newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Madhya Pradesh: कमलनाथ की तारीफ करती नजर आईं उमा भारती, कहा- वो मेरे बड़े भाई जैसे हैं

Mdhya Pradesh News: 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) में 10 नवंबर को हुए उपचुनाव में कांग्रेस को बीजेपी(BJP) की 19 सीटों के मुकाबले 9 सीट यानि सिंगल डिजिट पर ही संतोष करना पड़ा।

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) की सराहना करते हुए भाजपा नेता उमा भारती (Uma Bharti) ने हाल ही में कहा कि प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को हुए उपचुनाव को उन्होंने बहुत अच्छे तरीके से लड़ा। भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कमलनाथ सरकार को लेकर कहा कि अगर वह इतने अच्छे तरीके से अपनी सरकार चलाए होते तो उनकी 15 महीने की सरकार नहीं गिरती। 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उमा भारती ने कहा, ‘‘कमलनाथ जी ने भी (28 विधानसभा सीटों पर हुआ) उपचुनाव बहुत अच्छा लड़ा… वह इसी तरह से अपनी सरकार चलाए होते तो मामला गड़बड़ नहीं होता (उनकी सरकार नहीं गिरती)।’’ उमा ने कहा, ‘‘वह (कमलनाथ) बहुत ही सभ्य व्यक्ति हैं। वह मेरे बड़े भाई जैसे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये चुनाव उन्होंने (कमलनाथ) बहुत ही टेक्निकल (तकनीकी रूप से) लड़ा। जैसे उन्होंने मलहरा में राम सिया भारती को खड़ा किया।’’

Uma Bharati BJP Leader

गौरतलब है कि प्रदेश में 28 सीटों पर तीन नवंबर को हुए उपचुनाव में सत्तारुढ़ भाजपा ने 19 सीटों पर विजय हासिल की जबकि विपक्षी कांग्रेस को मात्र नौ सीटों से संतोष करना पड़ा है। बता दें कि उमा भारती द्वारा दिखाए गए कमलनाथ के प्रति प्रेम को लेकर भाजपा के नेता असहज महसूस कर रहे हैं।

kamalnath

2018 के विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में 10 नवंबर को हुए उपचुनाव में कांग्रेस को बीजेपी की 19 सीटों के मुकाबले 9 सीट यानि सिंगल डिजिट पर ही संतोष करना पड़ा। इस हार के पीछे बड़ा कारण नेताओं की निष्क्रियता और कांग्रेस का कमजोर संगठन माना जा रहा है। कमलनाथ का साथ किसी नेता ने नहीं दिया। हार के बाद समीक्षा में फंसी कांग्रेस कब तक उबरेगी यह कहना मुश्किल है।