newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

राजस्थान के मौजूदा हालात के लिए उमा भारती ने राहुल को जिम्मेदार ठहराते हुए कह दी ये बड़ी बात…

उन्होंने आगे कहा राहुल गांधी तेजस्वी व युवाओं को बर्दाश्त नहीं कर पाते। उनकी बेज्जती करते है, इस स्थिति में उनके पास टकराव के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। सचिन पायलट स्वाभिमानी है। उनके परिवार को करीब से जानती हूं। वह राजेश पायलट का बेटा है। जब तक राहुल गांधी के खानदान के लोग कांग्रेस में रहेंगे तब तक यह पालात लोक में चली जाएगी।

भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस की राजस्थान सरकार पर गहराए संकट के बीच तंज कसा है। उनका कहना है कि कांग्रेस का यह हाल राहुल गांधी और उनके खानदान के कारण हो रहा है, कांग्रेस में प्रतिभाशाली युवाओं को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है।

Uma Bharti & Rahul gandhi

पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उमा भारती से मुलाकात की। उमा भारती ने सिंधिया परिवार और अपने संबंधों को याद किया और कहा कि ज्योतिरादित्य सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश में जगमगाएंगे। उनसे जब राजस्थान के सियासी घटनाक्रम को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “सारा संकट राहुल गांधी और उनके खानदान के कारण है। क्योंकि नौजवानों का अपमान किया जाता है, नीचा दिखाते है, उनसे ईष्या करते है। खुद काम और मेहनत करना नहीं चाहते।”

उन्होंने आगे कहा राहुल गांधी तेजस्वी व युवाओं को बर्दाश्त नहीं कर पाते। उनकी बेज्जती करते है, इस स्थिति में उनके पास टकराव के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता। सचिन पायलट स्वाभिमानी है। उनके परिवार को करीब से जानती हूं। वह राजेश पायलट का बेटा है। जब तक राहुल गांधी के खानदान के लोग कांग्रेस में रहेंगे तब तक यह पालात लोक में चली जाएगी।

uma bharti

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपे जाने की मांग के सवाल पर उमा भारती ने कहा, “यह तो दिग्विजय सिंह ही जाने क्यों कहा, जैसे दिग्विजय वैसे राहुल, मै तो इतना जानती हूं कि जैसा गुरु वैसा चेला। ”

ज्योतिरादित्य सिंधिया और उमा भारती की मुलाकात

मध्य प्रदेश की राजधानी में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच बंद कमरे में मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं ने इस मुलाकात केा सामान्य करार दिया है।

Uma Bharti & Scindia

सिंधिया मंगलवार को भोपाल पहुंचे, वे स्टेट हैंगर से सीधे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के आवास पर पहुंचे। सिंधिया का भारतीय परंपरा के अनुसार उमा भारती ने स्वागत किया। उसके बाद सिंधिया और उमा भारती के बीच लगभग 30 मिनट बंद कमरे में चर्चा हुई।

Uma Bharti & Scindia

दोनों नेताओं ने इस मुलाकात को सामान्य बताया। सिंधिया का कहा पिछला दौरा काफी व्यस्तता वाला था। इस बार भोपाल आया तो उमा भारती से मिला। वहीं उमा भारती ने सिंधिया परिवार से अपने रिश्तों को याद किया।