अयोध्या जाने से पहले उमा भारती ने उज्जैन में महाकाल के किए दर्शन, यहीं से अयोध्या के लिए होंगी रवाना

अयोध्या जाने से पहले बीजेपी नेत्री उमा भारती सोमवार को उज्जैन पहुंची। जहां उन्होंने महाकाल मंदिर में भगवान शिव से आशीर्वाद लिया। बता दें कि यहीं से वो अयोध्या के लिए रवाना होंगी।

Avatar Written by: August 3, 2020 4:10 pm
uma bharti2

उज्जैन। अयोध्या जाने से पहले बीजेपी नेत्री उमा भारती सोमवार को उज्जैन पहुंची। जहां उन्होंने महाकाल मंदिर में भगवान शिव से आशीर्वाद लिया। बता दें कि यहीं से वो अयोध्या के लिए रवाना होंगी।

uma bharti2

महाकाल मंदिर पहुंची उमा भारती ने कांग्रेस नेताओं के राम मंदिर बनाने के स्वागत वाले बयान पर कहा कि राम का नाम अयोध्या या बीजेपी की बपौती नहीं है, राम का नाम पेटेंट नही हो सकता क्योंकि राम सबके हैं।

uma bharti

उन्होंने आगे कहा, ”बीजेपी के कार्यकर्ताओं को ये घमंड नही पालना है की राम मंदिर या राम के नाम पर हमारा पेटेंट हो गया है, राम सबके हैं।” इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी पर भी अपना बयान दिया और कहा, ”उनको सलाह दूंगी कि वह राम के बारे में बोलने के लिए कमलनाथ या दिग्विजय सिंह जी से सलाह ले लिया करें।”

Uma bharati PM modi

उमा भारती ने राम मंदिर के निर्माण और भूमि पूजन के लिए विपक्ष से अपील भी की है। उन्होंने कहा है कि विपक्ष शिलान्यास के कार्यक्रम को निर्विघ्नता से सम्पन्न होने दे।