शाहीन बाग में उमर खालिद, हैदराबाद में ओवैसी, विरोध पर भारी पड़ा तिरंगा 

इसी तरह दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में लोगों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा लहराया। हज़ारों की संख्या में लोग ध्वजारोहण के लिए एकत्रित हुए। ध्वजारोहण के लिए एक अलग से मंच बनाया गया था। शाहीन बाग में हज़ारों लोगो ने एक साथ मिलकर राष्ट्रगान गया।

Avatar Written by: January 27, 2020 9:18 am
Shaheen Bagh

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने तिरंगे को हर जगह साथ रखा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर शाहीन बाग से लेकर हैदराबाद तक तिरंगा लहराता रहा। अपने विवादास्पद बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने  हैदराबाद में तिरंगा फहराया।

AIMIM Asaduddin Owaisi

इस मौके पर शहर के मदीना सर्कल पर पहुंचे ओवैसी ने झंडा फहराया और लोगों को गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद दी। ओवैसी ने उसके बाद राष्ट्रगान भी गाया। इसके बाद उन्होंने सबके साथ मिलकर संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी।

इसी तरह दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में लोगों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा लहराया। हज़ारों की संख्या में लोग ध्वजारोहण के लिए एकत्रित हुए। ध्वजारोहण के लिए एक अलग से मंच बनाया गया था। शाहीन बाग में हज़ारों लोगो ने एक साथ मिलकर राष्ट्रगान गया।

शाहीन बाग में जेएनयू के छात्र उमर खालिद भी ध्वजारोहण के समय मौजूद थे। शाहीन बाग के लोगो ने कहा कि CAA और NRC के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा। ये लड़ाई अब संविधान बचाने की लड़ाई है।

Latest