UNSC में आज शामिल हो जाएगा भारत, 8वीं बार मिलेगा मौका

भारत आतंकवाद से लड़ने और बहुपक्षवाद व समानता पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली के लिए प्रतिबद्धता के साथ अपना चुनाव अभियान चला रहा है। अपने अभियान दस्तावेज में, भारत ने ‘5-एस दृष्किोण’ सम्मान, संवाद, शांति और समृद्धि, को पेश किया है।

Avatar Written by: June 17, 2020 4:23 pm

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य बुधवार को सुरक्षा परिषद में पांच अस्थायी सदस्यों का चुनाव करने के लिए मतदान करेंगे। इसमें एशियाई प्रशांत समूह के सर्वसम्मत समर्थन से भारत की जीत तय है। मतदान में कोविड-19 के प्रति एहतियाती उपायों पर अमल किया जाएगा। प्रतिनिधि सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए 20-20 के समूहों में महासभा कक्ष में मतदान के लिए जाएंगे। मतदान बुधवार को भारतीय समयानुसार (आईएसटी) शाम 6:30 बजे (न्यूयार्क समयानुसार सुबह नौ बजे) शुरू होंगे। नतीजे भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे तक आएंगे।

UNSC Meeting

भारत आतंकवाद से लड़ने और बहुपक्षवाद व समानता पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली के लिए प्रतिबद्धता के साथ अपना चुनाव अभियान चला रहा है। अपने अभियान दस्तावेज में, भारत ने ‘5-एस दृष्किोण’ सम्मान, संवाद, शांति और समृद्धि, को पेश किया है।

निर्वाचित होने पर, भारत एक जनवरी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय का दो साल का कार्यकाल शुरू करेगा, जिसमें दो अस्थायी एशियाई सदस्यों में से एक के रूप में वियतनाम भी शामिल होगा। वियतनाम, इंडोनेशिया की जगह लेगा जो इस वर्ष के अंत में अपना कार्यकाल पूरा कर लेगा।

भारत का निर्वाचन सुरक्षा परिषद में ऐसे समय में हो रहा है जब भारत परिषद के वीटो अधिकार प्राप्त स्थायी सदस्य चीन के साथ एक गंभीर क्षेत्रीय संघर्ष में उलझा हुआ है, जो परिषद में एक तरह से पाकिस्तान का संरक्षक भी है। भारत को कई अंतर्राष्ट्रीय आयामों वाले सीरियाई गृहयुद्ध, रूस के साथ यूक्रेन के विवाद, अमेरिका- या यह कहें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का- ईरान के प्रति या इसके पतन के प्रति दबाव और यमन के युद्ध जैसे भयावह मुद्दों से निपटना होगा।

लेकिन, यह अच्छा रहेगा कि कम से कम जब चीन परिषद में कश्मीर मुद्दे को उठाने की कोशिश करेगा, जैसा कि उसने हाल ही में दो बार किया है, तो भारत वहीं मौजूद होगा। यह आठवीं बार होगा जब भारत सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य निर्वाचित होगा।

Latest