newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

देश में आज से अनलॉक 2.0 की शुरुआत, जानिए कहां-कहां मिली छूट, क्या रहेगा बंद

बता दें कि देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अनलॉक में लोग लापरवाह हो गए हैं, लेकिन हमें इस लापरवाही को त्यागना होगा। ऐसे में लोग सख्ती से नियमों का पालन करें।

नई दिल्ली। कोरोना महासकंट के बीच आज से देश में अनलॉक 2.0 की शुरुआत हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, ये फेज़ एक जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक चलेगा। केंद्र सरकार ने अपने दिशा निर्देशों में कुछ चीजों को खोलने का आदेश दिया तो कई चीजों को अभी 31 जुलाई तक फिलहाल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अनलॉक में लोग लापरवाह हो गए हैं, लेकिन हमें इस लापरवाही को त्यागना होगा। ऐसे में लोग सख्ती से नियमों का पालन करें।

Lockdown

जानिए, 31 जुलाई तक क्या रहेंगे बंद

अनलॉक-2 के तहत जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक 31 जुलाई तक देश में सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों को बंद रखा जाएगा। डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। केंद्र और राज्य सरकारों के ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट 15 जुलाई से शुरू किए जा सकेंगे। इसके लिए भी सरकार एसओपी जारी करेगी। 31 जुलाई तक मेट्रो रेल, सिनेमाघर, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल बंद रहेंगे। सरकार ने सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शिक्षण, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों को अभी मंजूरी नहीं दी है। सरकार ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को सीमित रखा है। इंटरनेशनल फ्लाइट से यात्रा करने पर बैन रहेगा।

lockdown 4

सरकार ने आज से नाइड कर्फ्यू में बदलाव किया है। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों के बाहर जाने पर रोक रहेगी। हालांकि इमजेंसी सेवाओं के लिए लोगों को छूट दी गई है। उन लोगों को भी छूट दी गई है, जो शिफ्ट में काम करते हैं। वहीं बसों, ट्रेनों और प्लेन से उतरने के बाद लोगों को अपने घर जाने की इजाजत रहेगी।

अनलॉक 2.0 में क्या मिली छूट

अनलॉक 2.0 में केंद्र और राज्य सरकार के ट्रेनिंग संस्थान 15 जुलाई से खुल सकेंगे। वहीं आज से अलग अलग इलाकों के हिसाब से दुकानों पर एक समय में 5 से ज्यादा लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी। नाइट कर्फ्यू में एक घंटे की और ढील दी गई है। शादियों में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोगों को शामिल होने की छूट मिली है।