UP IAS Transfer: यूपी सरकार ने फिर चलाया तबादला एक्सप्रेस, 17 IAS अधिकारियों के किए ट्रांसफर

UP IAS Transfer: प्रतीक्षारत रहे प्रमोद कुमार उपाध्याय को अपर महानिरीक्षक निबंधन के पद पर तैनाती दी गई है। विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी डा. वेदपति मिश्रा को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है। विशेष सचिव वित्त प्रकाश बिन्दु को विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा रहे जयशंकर दुबे अब विशेष सचिव वित्त बने।

आईएएनएस Written by: June 9, 2022 9:27 pm
yogi adityanath

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गुरुवार को फिर 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन तबादलों में विशेष सचिव, आयुक्त और मुख्य विकास अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सरकार की ओर से आज जारी अधिकारियों की तबादला सूची के अनुसार बरेली, सिद्धार्थनगर, मुजफ्फरनगर, सोनभद्र के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बदले है। वहीं प्रयागराज, झांसी और मेरठ के नगर आयुक्त बदले गए हैं। सचिव चिकित्सा शिक्षा रहे गौरीशंकर प्रियदर्शी को ग्राम्य विकास आयुक्त बनाया गया है। यूपी मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक के पद से हटाये जाने के बाद प्रतीक्षारत कंचन वर्मा को महानिरीक्षक निबंधन के पद पर तैनात किया गया है। सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा रहे शाहिद मंजर अब्बास रिजवी अब सचिव वित्त की भूमिका निभाएंगे।

IAS

प्रतीक्षारत रहे प्रमोद कुमार उपाध्याय को अपर महानिरीक्षक निबंधन के पद पर तैनाती दी गई है। विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी डा. वेदपति मिश्रा को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है। विशेष सचिव वित्त प्रकाश बिन्दु को विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा रहे जयशंकर दुबे अब विशेष सचिव वित्त बने।

विशेष सचिव नगर विकास संजय कुमार सिंह यादव को सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद के पद पर तैनात किया गया है। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र प्रसाद को प्रबंध निदेशक उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम में भेजे गए। सोनभद्र के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रहे अमित पाल अब मेरठ के नगर आयुक्त होंगे। बहराइच के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ गंगवार को सोनभद्र का सीडीओ बनाया गया है।

Yogi adityanath

सिद्धार्थनगर के सीडीओ पुलकित गर्ग झांसी के नगर आयुक्त नियुक्त किये गए हैं। मुजफ्फरनगर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जयेन्द्र कुमार अब सिद्धार्थनगर के सीडीओ नियुक्त हुए। मुजफ्फरनगर के सीडीओ आलोक यादव को उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण के पद पर भेजा गया है। मेरठ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संदीप भागिया को सीडीओ मुजफ्फरनगर बनाया गया है। बरेली के सीडीओ चन्द्र मोहन गर्ग प्रयागराज के नगर आयुक्त होंगे। सिद्धार्थनगर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जग प्रवेश को बरेली के सीडीओ की जिम्मेदारी निभाएंगे।