उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी का कोरोना से निधन, सीएम योगी का अयोध्या दौरा टला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का रविवार को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया।

Avatar Written by: August 2, 2020 12:03 pm
kamal rani

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का रविवार को लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। कुछ दिन पूर्व कोरोना को चपेट में आयी थीं। मंत्री के निधन पुष्टि सीएमएस डॉक्टर अमित अग्रवाल ने पुष्टि की है।

kamal rani

सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि बीते दिनों मंत्री कोरोना पॉजीटिव आई थीं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास कियाए लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

kamal rani

सीएम योगी ने अयोध्या दौरा टाला

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री कमल रानी वरुण के निधन पर शोक व्यक्त करने जाएंगे। इस कारण यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने आज अपना अयोध्या दौरा टाल दिया है।

बीते दिनों प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें संजय गांधी पीजी मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेस में आइसोलेट किया गया था। मंत्री जी की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव थी। वह ठीक हो गयी। प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी एक-दो दिन में डिस्चार्ज होने वाली थी।

kamal rani

ज्ञात हो कि 2017 में कमल रानी कानपुर के घाटमपुर सीट से चुनाव लड़ी थीं। उन्होंने इस सीट पर विजय प्राप्त की है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा व लगन को देखते हुए 2019 में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। वह योगी सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थीं।