UP Police : फिर पलटी यूपी पुलिस की गाड़ी, हुई गैंगस्टर फिरोज खान की मौत, लोगों ने कहा- ‘कोई और स्क्रिप्ट नहीं है?’

UP Police :फिरोज(Firoz Khan) अपनी जान बचाने के लिए मुंबई(Mumbai) के नाला सोपारा(Nala Sopara) की झुग्गी बस्ती में रह रहा था। जहां से उसे पुलिस टीम की ने गिरफ्तार किया था। शनिवार रात उसे लखनऊ ले जाया जा रहा था।

Avatar Written by: September 29, 2020 11:07 am
Firoz Khan UP Police guna Innova Accident

नई दिल्ली। कानपुर केस में कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर तो आपको याद ही होगा कि कैसे उज्जैन से यूपी लाए जाते वक्त पुलिस की गाड़ी पलट गई और उसी दौरान विकास दुबे पुलिस की गोली से मारा गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस की इस थ्योरी पर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था। यह मामला जैसे-तैसे ठंडा हुआ तो अब फिर से एक गैंगेस्टर को यूपी ला रही यूपी पुलिस की गाड़ी पलट गई। इस हादसे में गैंगस्टर फिरोज खान की मौत हो गई। खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग यूपी पुलिस पर सवाल उठाने लगे और तंज कसते हुए कहने लगे कि यूपी पुलिस के पास कोई और कहानी नहीं है क्या? हर बार एक ही स्क्रिप्ट? आपको बता दें कि, रविवार को गैंगस्टर फिरोज खान को यूपी पुलिस मुंबई से पकड़कर ला रही थी, कि संदिग्ध हालात में मध्य प्रदेश में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में फिरोज की मौत हो गई है।

Firoz Khan UP Police guna

ढाई महीने में एक तरह की दो घटनाएं होने पर यूपी पुलिस अब लोगों के निशाने पर आ गई है। लोग सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस की जमकर खिंचाई कर रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि, ‘ये पुराना हो गया है, कुछ नया करो।’

फिरोज खान

बता दें कि लखनऊ के ठाकुरगंज थाने की पुलिस गैंगस्टर फिरोज खान को पकड़ने मुंबई गई थी। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज राजकुमार के अनुसार, बहराइच निवासी फिरोज के खिलाफ साल 2014 में यूपी गैंगस्टर ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से फिरोज पुलिस की पहुंच से बाहर चल रहा था। तलाश में जुटी पुलिस को सर्विलांस की मदद से कुछ दिन पहले फिरोज के मुंबई में होने की सूचना मिली। इसके बाद सब इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पाण्डेय, कॉन्स्टेबल संजीव सिंह अपने साथ आरोपी के साढ़ू अफजल को लेकर मुंबई गए थे।

Firoz Khan UP Police guna Innova Accident pic

फिरोज अपनी जान बचाने के लिए मुंबई के नाला सोपारा की झुग्गी बस्ती में रह रहा था। जहां से उसे पुलिस टीम की ने गिरफ्तार किया था। शनिवार रात उसे लखनऊ ले जाया जा रहा था। रविवार की सुबह मध्य प्रदेश के गुना जिले चांचौड़ा थाना क्षेत्र में पाखरिया पुरा टॉल के पास पुलिस का वाहन पलट गया। हादसे में गैंगस्टर फिरोज की मौत हो गई जबकि अफजल खान का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। इसके साथ ही पुलिसकर्मी संजीव, जगदीश प्रसाद और वाहन चालक सुलभ मिश्रा को भी चोटें आई हैं।