newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: उत्तर प्रदेश ने कोरोना काल में सैनिटाइजर का इतना अधिक उत्पादन कर रचा इतिहास

UP: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) ने सैनिटाइजर (Sanitizer) का रिकॉर्ड उत्पादन (Sanitizer Record Production) कर इतिहास रच दिया है। प्रदेश में कुल 1,76,66,000 लीटर सैनिटाइजर का उत्पादन कर चुका है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) ने सैनिटाइजर (Sanitizer) का रिकॉर्ड उत्पादन (Sanitizer Record Production) कर इतिहास रच दिया है। प्रदेश में कुल 1,76,66,000 लीटर सैनिटाइजर का उत्पादन कर चुका है। कुल उत्पादन क्षमता 6,00,000 लीटर से अधिक है। प्रदेश की सभी इकाइयों ने 1,60,07,600 पैकिंग की मार्केट में आपूर्ति की जा चुकी है।

hand sanitizer

अभी वर्तमान में कुल 51,88,260 पैकिंग बिक्री हेतु उपलब्ध हैं। कोरोना आपदा से निपटने के प्रयास में वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सैनिटाइजर का उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने कई कंपनियों को सैनिटाइजर बनाने का लाइसेंस दिया है।

hand sanitizer

आम जनता को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण सैनिटाइजर उपलब्ध हो सके इस ओर सरकार प्रयासरत है। उत्तर प्रदेश में चीनी मिलें, डिस्टिलरी, सैनिटाइजर बनाने वाली कंपनियां और अन्य संस्थाएं सैनिटाइजर का उत्पादन कर रही हैं।

CORONAVIRUS

ऐसे में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में उत्तर प्रदेश का बना सैनिटाइजर भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, नगर निगम कर्मियों, पुलिस एवं जिला प्रशासन को निशुल्क सैनिटाइजर की आपूर्ति भी की जा रही है।