Badaun Gangrape: पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी महंत, घटना के बाद से था फरार

Badaun Gangrape & Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) पुलिस ने बदायूं गैंगरेप (Badaun Gangrape) और हत्या मामले के मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण को गिरफ्तार कर लिया है।

Avatar Written by: January 8, 2021 8:35 am

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) पुलिस ने बदायूं गैंगरेप (Badaun Gangrape) और हत्या मामले के मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महंत को पुलिस ने गुरुवार देर रात धर दबोचा है। उस पर 50,000 रुपये का इनाम था। बता दें कि इससे पहले पुलिस मामले दो आरोपी जसपाल व वेदराम को गिरफ्तार कर चुकी है।

गुरुवार आधी रात को जिला मजिस्ट्रेट कुमार प्रशांत ने बताया कि सत्यनारायण गांव में अपने अनुयायी के घर में छिपा हुआ था जहां से उसे पकड़ा गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा था कि बदायूं की घटना अत्यंत निंदनीय है। दोषियों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही सीएम योगी ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ को आदेश दिया था।

गौरतलब है कि रविवार को बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर गई 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। महिला के परिजन ने मंदिर के महंत सत्य नारायण और उसके दो साथियों पर बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया है।