newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

West Bengal: बंगाल में हिंसा जारी, अब विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन पर हुआ हमला, TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप

West Bengal: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हुए हमले का है।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हुए हमले का है। बताया जा रहा है कि विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन (V Muraleedharan) का काफिला पश्चिमी मिदनापुर के पंचकुडी गांव से जा रहा था जहां पर रास्ते में कुछ लोगों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया और साथ ही डंटे लाठियों से गाड़ियों को भी तोड़ा।

विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने उन पर हुए हमले का वीडियो भी ट्वीट किया है।  मुरलीधरन ने ट्वीट कर कहा है कि, TMC के गुंडों ने पश्चिम मिदनापुर में मेरे काफिले पर हमला किया, खिड़कियों को तोड़ा और निजी कर्मचारियों पर हमला किया।

इस बीच गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर रिपोर्ट भेजने को कहा है। वहीं बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा के बाद जमीनी हालात का आकलन करने के लिए अतिरिक्त सचिव स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में गृह मंत्रालय द्वारा नियुक्त 4 सदस्यीय टीम कोलकाता पहुंची।