newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

COVID-19 vaccination: टीकाकरण अभियान की रफ्तार हुई तेज, एक दिन में दी गई सबसे अधिक 30 लाख से अधिक डोज

Vaccination Campaign: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी कि, “देश में कुल 3,29,47,432 लोगों को कोरोना वायरस(Corona Virus) की वैक्सीन लगाई गई है।”

नई दिल्ली। कोरोना के मामलों को देखते हुए देश में वैक्सीनेशन का महाअभियान जारी है। जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को सबसे अधिक कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए गए। यह आंकड़ा 30.39 लाख तक रहा, जोकि टीकाकरण अभियान में अबतक का सबसे बड़ा नंबर है। बता दें कि देश में कोरोना वैक्सीन की कुल 3 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने एक ट्वीट में लिखा कि, “कोरोना के खिलाफ़ लड़ाई में एक और मील का पत्थर!, आज का यह दिन हम सबके लिए गर्व का दिन है। PM श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश में ज़ारी टीकाकरण का तीन करोड़ लाभार्थियों का आंकड़ा पार करना, देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।”

इसके अलावा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी कि, “देश में कुल 3,29,47,432 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।”

Corona vaccine

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि, “भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 24,492 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,14,09,831 हो गई है। जिसमें बीते 24 घंटे में 131 नई मौते हुई हैं। इसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,856 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,23,432 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,10,27,543 है।