वैक्सीनेशन के दूसरे दिन क्या रही अपडेट, कितने लोगों को लगा टीका, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी अहम जानकारी

Vaccination Update: दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन(Vaccination) अभियान को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन(Dr Harshvardhan) ने 16 जनवरी को कहा था कि, “वैक्सीनेशन निश्चित रूप से हम सब के लिए कोविड के खिलाफ लड़ाई में एक संजीवनी के रूप में प्रस्तुत की गई है।

Avatar Written by: January 17, 2021 8:34 pm
Corona Vaccine

नई दिल्ली।  16 जनवरी को देशभर में शुरू हुए वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे दिन यानी 17 जनवरी, रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस अभियान के दूसरे दिन देश के 6 राज्यों- आंध्र प्रदेश, अरुणाचल, केरल, कर्नाटक, मणिपुर और तमिलनाडु में वैक्सीनेशन के 553 सेशन आयोजित किए गए, जिनमें 17,072 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जानकारी देते हुए अतिरिक्त सचिव डॉ मनोहर अगनानी ने बताया कि, अब तक कुल 2,24,301 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। वहीं कोरोना से होने वाले साइड इफेक्ट को लेकर अभियान के दूसरे दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना टीकाकरण के बाद अब तक कुल 447 लोगों में प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिला है। जिनमें से तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। हालांकि इससे पहले इस अभियान के पहले दिन हुए टीकाकरण को लेकर शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि, पहला दिन पूरी तरह से सफल रहा और वैक्सीन लेने के बाद अबतक किसी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने नहीं आई।

Health Ministry Officer

मंत्रालय ने शनिवार को पहले दिन को सफल माना था। शनिवार शाम को एक प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कहा गया था कि, “आज देश में 3351 सत्र में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम किया गया। वैक्सीनेशन ड्राइव में 2 तरह के वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। COVISHIELD सभी राज्यों को दिया गया है। COVAXIN को 12 राज्यों को दिया है।”

शनिवार को विभाग की तरफ से जानकारी दी गई थी कि, शाम 5:30 बजे तक पूरे देश में 1,65,714 लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया था। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि, “टीकाकरण अभियान का पहला दिन सफल रहा। अब तक टीकाकरण के बाद अस्पताल में भर्ती होने का कोई मामला सामने नहीं आया है।” हालांकि दूसरे दिन तक मंत्रालय ने बताया कि कुल 447 लोगों में प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिला है। जिनमें से तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

Vaccination

वहीं दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 16 जनवरी को कहा था कि, “वैक्सीनेशन निश्चित रूप से हम सब के लिए कोविड के खिलाफ लड़ाई में एक संजीवनी के रूप में प्रस्तुत की गई है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई के कदम और तेजी से आगे बढ़ेंगे ये हमें निश्चित नजर आता है।”

Latest