newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मध्य प्रदेश : देवास में नदी में बही वैन, एक ने कार से कूदकर बचाई जान, 3 की तलाश जारी

मध्य प्रदेश के देवास जिले में तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। आए दिन तेज बारिश के कारण हादसों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इसी बीच जिले में मारुति वैन डेहरिया नदी में बह गई।

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। आए दिन तेज बारिश के कारण हादसों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इसी बीच जिले में मारुति वैन डेहरिया नदी में बह गई।

dewas hadsa

वैन में चार लोग सवार थे। इनमें से एक व्‍यक्ति ने कूद कर अपनी जान बचाई। बाकी 3 लोगों की तलाश की जा रही है।

dewas hadsa

जानकारी के अनुसार वैन में सवार लोग जब नदी पार कर रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ। क्षेत्र में डेहरिया नदी में वैन बही है। जिले में तेज बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। जिस कारण ये हादसा हुआ है।

dewas hadsa

जानकारी के मुताबिक, सभी बहने वाले कमलापुर गांव के निवासी बताए गए हैं। इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष हैं। अर्जुन बागरी नामक व्यक्ति ने कांच में से निकलकर जान बचाई।