newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: भारत जोड़ो यात्रा में अचानक भागने लगे राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन

Congress Bharat Jodo Yatra: उनके इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे है। कोई उनका मजाक उड़ा रहा है तो कुछ यूजर उनके फिटनेस की तारीफ भी कर रहे है। विक्की नाम के यूजर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, बच्चो से ही रेस लगा के जीत के खुश हो रहा है, देखो देखो क्या दिन आ गये।

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांंधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा जारी हैं। फिलहाल राहुल गांधी की ये यात्रा तेलंगाना से गुजर रही है। इस यात्रा में उनका अनोखे अंदाज भी लगातार देखने को मिल रहे है। बीते दिन जहां उन्होंने आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ नृत्य किया। वहीं आज राहुल गांधी ने अपने फिटनेस दिखाने की कोशिश की है। रविवार को उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दाैरान बच्चों संग रेस लगाते हुए दिखाई दिए। कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी इसका वीडियो साझा किया है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”जब रेस लगाई राहुल गांधी ने…#BharatJodoYatra.” वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी बच्चों से पहले बात करते है और फिर रेस लगाने के लिए कहते है। इसके बाद वो अचानक दौड़ लगाने लगाते है। वहीं राहुल गांधी को दौड़ता हुए देख बच्चे और कांग्रेसी कार्यकर्ता भी भागने लगाते हैं। इसके अलावा राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे कर्मी भी तेज से दौड़ते है।

हालांकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुछ देर रेस लगाने के बाद रूक जाते है। लेकिन थोड़ी ही पल के बाद वो फिर से अचानक भागने लगते है। इससे पहले भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कई वीडियो सामने आ चुके है। कभी सड़क किनारे वो चाय का आनंद लेते हुए दिख चुके है, तो कभी सड़क किनारे लोगों संग बातचीत करते हुए नजर आ चुके है। इतना ही नहीं अपनी इस यात्रा में बच्चों को शामिल करने को लेकर भी वो विवादों में घिर गए थे।

लोगों की प्रतिक्रिया-

वहीं भारत जोड़ो यात्रा के बीच अचानक राहुल गांधी के भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे है। कोई उनका मजाक उड़ा रहा है तो कुछ यूजर उनके फिटनेस की तारीफ भी कर रहे है। विक्की नाम के यूजर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए लिखा, बच्चो से ही रेस लगा के जीत के खुश हो रहा है, देखो देखो क्या दिन आ गये।

सुधांशु नाम के नाम के यूजर ने लिखा, पकड कर रखो नहीं तो भाग जाएगा।

संदीप राज ने लिखा, बच्चों से ही जीत पायेगा रेस में, मोदी जी से रेस में 2014 से हार रहा है ये युवा बुजुर्ग।

शैलेंद्र पटेल नाम के यूजर ने लिखा, अति सुन्दर। अब तो प्रधानमंत्री बना देना चाहिए।

@imRickySharma नाम के यूजर ने लिखा, हम तो बरसों से बोल रहे हैं राहुल जी के असली टैलेंट को उनका परिवार राजनीति में बर्बाद करने पर तुला हुआ है।

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को 50 दिन पूरे हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी ने 07 सितंबर से भारत जोड़ो अभियान की शुरुआत की थी। करीब पांच माह तक चलने वाली ये पदयात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और साल कश्मीर पर जाकर खत्म होगी।