Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में गिरा पारा, उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ रही है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी (Snowfall) हो रही है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटो में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कड़ाकी की ठंड रहने की संभावना जताई है।

Avatar Written by: January 18, 2021 9:39 am
delhi cold

नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ रही है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी (Snowfall) हो रही है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटो में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कड़ाकी की ठंड रहने की संभावना जताई है। साथ ही उत्तर भारत के कई इलाके घने कोहरे (Dense Fog) की चपेट में घिरे रहे। दिल्ली में सर्दी का सितम जारी है। आज सुबह 8:30 बजे, भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पालम और सफदरजंग में 9.7 और 9 तापमान दर्ज किया गया।

delhi cold

आज सुबह 8:30 बजे, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पालम और सफदरजंग में क्रमश: 9.7 ℃ और 9 ℃ तापमान दर्ज किया गया।

देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। एक व्यक्ति ने बताया, “ठंड बहुत ज़्यादा है। इस बार ठंड बहुत पहले शुरू हो गई और अभी तक चल रही है।”

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने से विज़िबिलिटी काफी कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक आज गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कोहरा छाए रहने के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम है। मौसम विभाग के मुताबिक मुरादाबाद में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार के मुजफ्फरपुर में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी बहुत कम रही।