newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, घने कोहरे के चलते 10 ट्रेनें लेट

उत्तर भारत में ठंड (Cold) का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को भी सर्दी का सितम अपने जोरो पर है। कड़ाके की ठंड के साथ देश की राजधानी में घना कोहरा (Fog) छाया रहा। राजधानी में पारा 6.9 डिग्री तक लुढ़का।

नई दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड (Cold) का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को भी सर्दी का सितम अपने जोरो पर है। कड़ाके की ठंड के साथ देश की राजधानी में घना कोहरा (Fog) छाया रहा। दिल्ली में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आज सुबह दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। पारा 6.9 डिग्री तक लुढ़का।

delhi cold

उत्तर भारत के कई इलाके भीषण ठंड़ और घने कोहरे की मार झेल रहे हैं। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम हो गई है। जिसका प्रभाव ट्रेनों और प्लाइट्स पर पड़ा रहा है। आज कोहरे की वजह से 10 ट्रेनें लेट चल रही है। इसकी जानकारी भारतीय रेलवे ने दी है।

दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर कोहरे की परत दिखी। जहां ठंड का प्रकोप जारी है। भारत के मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में वर्तमान तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई। वीडियो जीटी करनाल रोड और आइटीओ से। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस है।

राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई। तस्वीरें राजपथ क्षेत्र से। एक व्यक्ति ने बताया, “कोहरे की वजह से कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। ठंड बहुत ज़्यादा है जिसकी वजह से दुर्घटना होने का डर भी है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में अभी तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई। परीक्षा देने आए एक छात्र ने बताया, “ठंड बहुत ज़्यादा है और कोहरे की वजह से ठीक से दिखाई भी नहीं दे रहा है। आग ताप कर ठंड से राहत की कोशिश कर रहे हैं।”