newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मोदी के बजट में ऐसा क्या है कि घबराए हुए हैं केजरीवाल!

मोदी सरकार बजट पेश करने जा रही है। 1 फरवरी को बजट पेश होगा। इस बजट ने अरविंद केजरीवाल की बेचैनी बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक यह बजट देश के साथ ही दिल्ली वालों को विशेष तौर पर राहत देगा।

नई दिल्ली। मोदी सरकार बजट पेश करने जा रही है। 1 फरवरी को बजट पेश होगा। इस बजट ने अरविंद केजरीवाल की बेचैनी बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक यह बजट देश के साथ ही दिल्ली वालों को विशेष तौर पर राहत देगा।यह बजट आर्थिक मंदी झेल रही भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आशा का बजट हो सकता है।

Share Market

उम्मीद की जा रही है कि धारा 80 सी के तहत डेढ़ लाख की छूट को और बढ़ाया जाएगा। इतना ही नही, घर के लिए किये गए निवेश पर ब्याज छूट को भी बढ़ाया जाएगा। उम्मीद इस बात की भी है कि शेयर मार्केट बजट के रोज़ ऊंचाइयों पर पहुंच सकता है।

income tax

दिल्ली में अधिकतर नौकरी पेशा लोग रहते है। ऐसे में बजट में इस साल इनकम टैक्स में राहत मिलने की सबसे ज्यादा उम्मीद की जा रही है। इससे पहले जीडीपी ग्रोथ में गिरावट को देखते हुए सरकार ने सितंबर में कॉर्पोरेट टैक्स घटाया था।

इस बात की भी संभावना है कि इनकम टैक्स में छूट की लिमिट मौजूदा 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख या 7 लाख रुपए की जा सकती है।

gst

संभावना इस बात की भी है कि 5 लाख से 10 लाख रुपए तक की आय पर इनकम टैक्स की दर 20% से घटाकर 10% कर दी जाए। अच्छी खबर यह भी है कि जीएसटी का कलेक्शन हर महीने एक लाख करोड़ से भी ज्यादा पार कर चुका है। ऐसे में सरकार करो में होने वाली कमी की भरपाई इससे भी कर सकती है।  सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल को डर है कि इसका दिल्ली के चुनाव पर सीधा असर पड़ सकता है।