newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लॉकडाउन पर मोदी जो भी फैसला लेंगे, केजरीवाल को मंजूर होगा, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री का ऐलान

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि लॉकडाउन में हम केंद्र सरकार के साथ हैं। अगर केंद्र सरकार लॉक डाउन बढ़ाती है, तो हम उनका साथ देंगे।

नई दिल्ली। दिल्ली की सरकार लॉकडाउन पर केंद्र सरकार के साथ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के फैसले को मानेंगे। 11 अप्रैल को केंद्र की सभी राज्यों के साथ बैठक होनी है। इस बैठक में पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद करेंगे।

satyendra-jain

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि लॉकडाउन में हम केंद्र सरकार के साथ हैं। अगर केंद्र सरकार लॉक डाउन बढ़ाती है, तो हम उनका साथ देंगे।

Narendra Modi And Arvind kejriwal

इससे पहले दिल्ली सरकार ने 23 मार्च की सुबह 6 बजे से दिल्ली में लॉक डाउन का ऐलान कर दिया था। दिल्ली में कई हॉट स्पॉट भी घोषित किए गए हैं जहां किसी भी तरह की आवाजाही पर सख्त रोक है।

PM Narendra Modi and Arvind Kejriwal

इस बीच दिल्ली में कोरोना के मरीजो का संख्या बढ़ी है। सरकार के सख्त होने के पीछे एक बड़ी वजह यह भी है। दिल्ली के करीब 21 इलाकों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। दिल्ली में कोरोना का पहला मामला 2 मार्च को सामने आया था। दिल्ली में कुल 21 सरकारी क्वारंटीन सेंटर चलाए जा रहे हैं, इसमें से 2664 लोग क्वारंटीन है।