
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की आहट नजर आने लगी है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी भी तैयारियां शुरू कर दी है। सियासी माहौल गरमाते देख अब वोटर्स के रुझान भी सामने आने लगे हैं। इस बीच में सी वोटर ने एबीपी के लिए ओपिनियन पोल किया है जिसमें जनता से देश के प्रधानमंत्री पद और छत्तीसगढ़ में अगली सरकार को लेकर कई सवालों के जवाब मिले। जनता से जब सवाल किया गया कि 2024 में पीएम पद के लिए उनकी पहली पसंद कौन है तो इसपर जो जवाब मिले हैं वो चौंकाने वाले हैं। चलिए जानते हैं ओपिनियन पोल में क्या आंकड़े सामने आए हैं।
2024 के लिए कौन है जनता की पहली पसंद
इस ओपिनियन पोल में जब प्रधानमंत्री पद के लिए सवाल किया गया कि उनकी पहली पसंद कौन है तो 62% लोग मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही अपनी पहली पसंद बताया। 20% ही लोग ऐसे हैं जो राहुल गांधी को पीएम पद के लिए पहली पसंद मानते हैं। 6% लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री के लिए आगे मानते हैं। वहीं तीन प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्होंने सीएम योगी का नाम लिया है और 9% लोगों ने अन्य को चुना है।
सर्वे में जब लोगों से मौजूदा पीएम नरेंद्र मोदी के कामकाज पर सवाल किया गया तो 64% लोग पीएम मोदी के कम से बहुत संतुष्ट हैं। 16 प्रतिशत लोग लोगों ने कम संतुष्टि जताई है। 15% ही ऐसे हैं जो पीएम मोदी के कम से असंतुष्ट हैं। और 5% लोगों को ने नहीं पता का जवाब दिया है।
पीएम की रेस में कौन कहाँ?
राहुल गांधी मोदी के मुक़ाबले में दूर दूर तक नहीं!
ABP और C voter का सर्व
पीएम की पसंद कौन?
मोदी- 62%
राहुल- 20%मोदी और राहुल में डायरेक्ट पीएम चुनना हो तो
मोदी- 71%
राहुल- 24% pic.twitter.com/zgH4RloRgV— abhishek upadhyay (@upadhyayabhii) August 20, 2023
छत्तीसगढ़ में कौन है सीएम रेस में आगे
इस ओपिनियन पोल में जब लोगों से पूछा गया कि उनके लिए छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद कौन है तो इस पर 49% लोगों ने मौजूदा मुख्यमंत्री को ही पहली पसंद बताया। वहीं 24% लोग ऐसे थे जिन्होंने पूर्व सीएम रमन सिंह को अपनी पहली पसंद करार दिया। 13% प्रतिशत लोग टीएस सिंह देव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाह रहे हैं। तो वहीं 14% लोगों ने अन्य को अपनी पसंद बताया है।
छत्तीसगढ़ के मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के कामकाज को लेकर जब सवाल किया गया कि क्या जनता उनके काम से खुश हैं तो 42% लोगों ने संतुष्टि जताई है। वहीं 34% लोग कम संतुष्ट रहे। 23% लोगों ने असंतुष्टि जताई है। एक प्रतिशत ने पता नहीं है का जवाब दिया है। इस तरह से देखा जाए तो सर्वे में साफ हो गया है कि 2024 में नरेंद्र मोदी ही पीएम की कुर्सी पर विराजमान होंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ में यही सरकार दोहरा सकती है।