newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Patiala violence: कौन है पटियाला हिंसा का मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना, पुलिस ने मोहाली से किया गिरफ्तार

Patiala violence: बताया जा रहा है कि बरजिंदर सिंह परवाना पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। पहले से ही बरजिंदर सिंह परवाना पर 4 केज दर्ज हैं। बरजिंदर पंजाब के सिख धार्मिक नेता भी है जो दमदमी टकसाल जत्था राजपुरा का प्रमुख भी है

नई दिल्ली पटियाला हिंसा का मुख्य आरोपी और मुख्य साजिशकर्ता बरजिंदर सिंह परवाना को पुलिस ने रविवार सुबह मोहाली से गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस के मुताबिक आरोपी को सुबह 7.20 बजे मोहाली एयरपोर्ट पर विस्तारा की फ्लाइट से मुंबई लाया गया।इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह के नेतृत्व में सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) की पटियाला टीम ने उन्हें मोहाली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया है। बता दें कि मुख्य साजिशकर्ता बरजिंदर सिंह परवाना का बैकग्राउंड पहले से ही आपराधिक रहा है। उस पर पहले से ही कई मामलों में केस दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


कौन है बरजिंदर सिंह परवाना

बताया जा रहा है कि बरजिंदर सिंह परवाना पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। पहले से ही बरजिंदर सिंह परवाना पर 4 केज दर्ज हैं। बरजिंदर पंजाब के सिख धार्मिक नेता भी है जो दमदमी टकसाल जत्था राजपुरा का प्रमुख भी है। बरजिंदर पहले ही सिख आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले के समर्थन में वीडियो शेयर करके सुर्खियों में आया था। इसके अलावा बरजिंदर को मुखर छवि का नेता माना जाता है। बरजिंदर अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद सिंगापुर निकल गया था। जिसके बाद भारत आने के बाद खुद का टकसाल शुरू किया। सोशल मीडिया पर भी बरजिंदर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली चीजों को पोस्ट करता रहता है। बरजिंदर ने अपने एक हाथ पर जरनैल सिंह भिंडरावाले का टैटू भी बनवा रखा है।

पहले भी गिरफ्तार हो चुका है बरजिंदर

पहली बार नहीं है जब बरजिंदर सिंह परवाना किसी मामले में गिरफ्तार हुआ हो।इससे पहले भी पुलिस ने 8 जुलाई 2021 को बरजिंदर को मोहाली से ही गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि पटियाला में शुक्रवार को काली माता मंदिर के बाहर दो समूहों के बीच एक रैली में तलवारें लहराने और पथराव करने के बाद तनाव हो गया, जिसमें दो पुलिसकर्मियों सहित चार लोग घायल हो गए। तनाव इतना बढ़ गया था कि धारा 144 लागू करनी पड़ी थी।