newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

डब्ल्यूएचओ ने मास्क पहनने पर जारी की नई गाइडलाइन, आप भी जानें

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मास्क पहनने पर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। नई गाइडलाइंस में कहा गया है कि लोगों को उन जगहों पर मास्क पहनना चाहिए जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया जा सकता।

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मास्क पहनने पर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। नई गाइडलाइंस में कहा गया है कि लोगों को उन जगहों पर मास्क पहनना चाहिए जहां पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया जा सकता।

नए दिशानिर्देश में जानकारी दी गई है कि फेस मास्क किन लोगों को पहनने चाहिए। किन परिस्थितियों में पहने जाने चाहिए और इनकी बनावट या सामग्री क्या होनी चाहिए।

आपको बता दें कि मास्क पहनने संबंधी दिशानिर्देशों को लेकर डब्ल्यूएचओ की आलोचना हुई है। कहा गया कि मास्क न लगाने संबंधी डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों की वजह से कोरोना दुनियाभर में तेजी के साथ फैला।

कहां पहने मास्क

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि देशों को अपने यहां भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए। साथ ही ऐसी जगहों पर भी जहां पर कम्यूनिटी ट्रांसमिशन जैसी स्थितियां हों। रेल, बस जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैसे होने चाहिए मास्क

डब्ल्यूएचओ ने मास्क की क्वालिटी को लेकर भी जानकारी दी है। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि नए शोध से मिली जानकारी बाद इनमें कपड़े और अन्य प्रकार के मास्क से सम्बन्धित जानकारी शामिल की है। फेस मास्क को बाजार से खरीदा जा सकता है और घर में भी बनाया जा सकता है लेकिन उसमें तीन परतें होनी चाहिए। सूत का अस्तर पोलिएस्टर की बाहरी परत, और बीच में पोलिप्रोपायलीन की बनी ‘फिल्टर’ जैसी परत।