newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Delhi MCD Exit Poll : क्या दिल्ली एमसीडी में खत्म हो जाएगी बीजेपी की बादशाहत? 15 साल बाद आई आप की आंधी

Delhi MCD Exit Poll : एग्जिट पोल के हिसाब से देखें तो आम आदमी पार्टी को महिलाओं का वोट सर्वाधिक प्राप्त हुआ है एग्जिट पोल के अनुसार AAP को 46% महिलाओं ने वोट दिया है। वहीं 40% पुरुषों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बीते 4 नवंबर को नगर निकाय (MCD) के चुनाव हुए हैं। बीजेपी,कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत कई राजनीतिक दल एमसीडी चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। राजधानी में 50.47% मतदान हुआ। वहीं इससे पहले साल 2017 में दिल्ली नगर निगम चुनावों में 53.55% वोटिंग हुई थी। इस बार के MCD चुनावों में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे। दिल्ली की जनता इस बार किसे चुनाव जिताना चाहती है ये तो EVM में कैद हो गया लेकिन इसकी काउंटिंग 7 दिसंबर को होगी और तभी नतीजे घोषित होंगे।

AAP & bjpआम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर

दिल्ली एमसीडी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बादशाहत खत्म होती नजर आ रही है। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर है। इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया के सर्वे में अनुसार आम आदमी पार्टी को 149 से 171 सीटें मिलने का अनुमान है। तो वहीं भाजपा को 69-91 सीटें मिल सकती हैं साथ ही कांग्रेस को सिर्फ 3-7 सीटें मिलती दिख रही है। इसके अलावा अन्य के खाते में 5-9 सीटें जाने का अनुमान है। दिल्ली MCD में कुल 250 सीटों पर मतदान हुआ है। गौरतलब है कि दिल्ली MCD चुनावों में BJP को 35% वोट प्राप्त हुए हैं तो वहीं केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 43% लोगों ने वोट डाले। इसके अलावा कांग्रेस को 10% वोट प्राप्त हुए हैं।

वहीं अगर एग्जिट पोल के हिसाब से देखें तो आम आदमी पार्टी को महिलाओं का वोट सर्वाधिक प्राप्त हुआ है एग्जिट पोल के अनुसार AAP को 46% महिलाओं ने वोट दिया है। वहीं 40% पुरुषों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया है। इंडिया टुडे एक्सिस माइ इंडिया के मुताबिक BJP इन चुनावों में पिछड़ती नजर आ रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक BJP को सिर्फ 34% महिलाओं ने वोट दिया है तो वहीं 36% ही पुरुषों ने मतदान दिया।