नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक लूट और हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वारदात दिल्ली के आदर्श नगर (Adarsh Nagar) थाना इलाके में हुई है। यहां झपटमारों ने एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद महिला की अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने दो साल के मासूम को गोद में लेकर पैदल जा रही थी, तभी लुटेरों ने महिला के गले पर दो बार चाकू से वार कर दिया। इससे महिला की अस्पताल में मौत हो गई। ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजधानी में झपटमारों का आतंक, महिला पर चाकू से किया वार, हुई मौत, घटना CCTV में कैद
read – https://t.co/EDd29iUMQf#Delhi @DelhiPolice pic.twitter.com/6UxfJ7kLqU
— Newsroom Post (@NewsroomPostCom) February 28, 2021
वहीं महिला के भाई ने कहा, “वह बाजार गई थी वापस आई तो छीनने के लिए बदमाशों ने उसे चाकू मार दिया। हमें इतना ही इंसाफ चाहिए कि जिसने भी यह किया है उसे जल्द से जल्द पकड़ा जाए।”
दिल्ली: आदर्श नगर इलाके में झपटमारों ने एक महिला को चाकू मारा जिसके बाद महिला की अस्पताल में मौत हो गई।
महिला के भाई ने कहा, “वह बाजार गई थी वापस आई तो छीनने के लिए बदमाशों ने उसे चाकू मार दिया। हमें इतना ही इंसाफ चाहिए कि जिसने भी यह किया है उसे जल्द से जल्द पकड़ा जाए।” pic.twitter.com/E7b33jhWez
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2021
वहीं डीसीपी नॉर्थ वेस्ट उषा रंगनानी (DCP Northwest Usha Rangnani) ने इस मामले को लेकर बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आगे की जांच के लिए पुलिस की 10 टीमें गठित की गई हैं। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Delhi | The woman was stabbed during a snatching attempt. 10 teams have been constituted for further investigation: DCP Northwest Usha Rangnani pic.twitter.com/kmx8gGrslA
— ANI (@ANI) February 28, 2021