newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लॉकडाउन : महिला वकील और समाज सेविकाओं की पहल, छात्राओं और महिलाओं को बांटे सैनिटरी नैपकिन

लॉकडाउन के बीच महिला वकील और समाज सेविकाओं ने मिल कर स्वच्छ भारत के अभियान में हिस्सा लेते हुए एक सराहनीय कार्य किया है।

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच महिला वकील और समाज सेविकाओं ने मिलकर स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सा लेते हुए एक सराहनीय कार्य किया है। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुये उन्होंने प्रीत विहार पुलिस की मदद से छात्राओं और महिलाओं के लिए सैनिटरी नैपकिन बांटे। इलाके के लोग इन 5 सहेलियां हम 5 के काम की जमकर सराहना भी कर रहे हैं।

दरअसल, महिला वकील मेघवर्णा उमेश दत्ता, विनीता सिंह और महिला समाज सेविका छवि कला सिंह, रुचि अग्रवाल और शिल्पी रस्तोगी ने प्रीत विहार में 5 सहेलियों का हम पांच हाई 5 संगठन की सहायता से 2000 से अधिक सैनिटरी नैपकिन बांटे।

महिला वकील मेघवर्णा उमेश दत्ता का इस बारे में कहना है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं और महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन बांटे गए।

उनका कहना है कि ऐसे समय में सरकार व सामाजिक सहायता ग्रूप आगे आये, जिस प्रकार भोजन वितरित किया जा रहा है उसी तरह छात्राओं और महिलाओं की यह खास आवश्यकता वाली जरूरत की चीजें लॉकडाउन में उन्हें दी जाये।

पांचों सहेलियां इस बात पर एक मत दिखीं की अभी भी महिलाओं के 5 सुनहरे दिनों के लिये जागरूकता लाने की बहुत जरूरत है। इन पांचों सहेलियों ने दिल्ली के पूर्वी ज़िला प्रीत विहार पुलिस की मदद से महिला सम्मान के विशेष 5 दिनों हेतू 2000 से अधिक Sanitary Pads बॉटा और लोगों को भी ऐसा करने के प्रति प्रेरित किया।

इस टीम में शामिल 5 महिलाओं में से एक महिला वकील मेघवर्णा उमेश दत्ता  के पिता पुलिस अधिकारी हैं साथ ही वह कवि और गायक भी हैं उनके भाई डॉक्टर व समाज सेवी हैं उनकी भाभी नर्स है जबकि मां शिक्षिका हैं। स्वयं मेघवर्णा महिला वकील होने के साथ महिला समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए  पूरी टीम को एक परिवार के रूप में संभालने का काम कर रही हैं। इसके साथ ही वह अपने संपूर्ण पारिवारिक जीवन का निर्वाह भी बड़ी कुशलता के साथ करती रहती हैं।

Lawyer Meghvarna

यहां देखिए 5 सहेलियां हम 5 से जुड़ी कुछ तस्वीरें