विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2020: ट्वीट के जरिए जानिए भारत में कैसी है प्रेस की आजादी

3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। आज प्रेस दुनिया में खबरें पहुंचाने का सबसे बेहतरीन माध्यम है।

Avatar Written by: May 3, 2020 7:10 pm

नई दिल्ली। 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। आज प्रेस दुनिया में खबरें पहुंचाने का सबसे बेहतरीन माध्यम है। अक्सर भारत में प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर चर्चा होती रहती है। विश्व स्तर पर प्रेस की आजादी को सम्मान देने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा द्वारा 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस घोषित किया गया, जिसे विश्व प्रेस दिवस के रूप में भी जाना जाता है। यूनेस्को द्वारा 1997 से हर साल 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर गिलेरमो कानो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज भी दिया जाता है।

ट्विटर के अनुसार, भारत और विदेशों में प्रेस की स्वतंत्रता की स्थिति पर और अधिक प्रकाश डालने के लिए कुछ विचित्र ट्वीट किए गए हैं। हालांकि यह भी सही तथ्य है कि सोशल मीडिया के इस दौर में पत्रकारिता का स्तर थोड़ा बदला है। अब छोटी सूचनाओं का प्रसार तेजी से हो रहा है। ऐसे में अधिकांश पत्रकारिता अब ट्वीट और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हो रही है। अब इसी के जरिए पत्रकारिता जगत के लोगों को बधाई भी दी जाने लगी है। ऐसे में जो ट्वीट नीचे लगाए जा रहे हैं उनमें खई नामी गिरामी लोग हैं जो पूरी मीडिया जगत के लोगों को इस दिन की बधाई दे रहे हैं।

Latest