अयोध्या पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव, राम मंदिर भूमि पूजन में लेंगे हिस्सा

भूमि पूजन के कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या को सजाया गया है, सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच आज सभी मेहमान पहुंच रहे हैं। ऐसे में स्वामी रामदेव अयोध्या पहुंच चुके हैं।

Avatar Written by: August 4, 2020 2:52 pm
ram dev

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियां अब लगभग पूरी हो चुकी हैं। 5 अगस्त को पीएम मोदी अयोध्या पहुंचेंगे और इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। भूमि पूजन के बाद मंदिर निर्माण का काम तेजी के साथ शुरू होगा। भूमि पूजन के कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या को सजाया गया है, सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच आज सभी मेहमान पहुंच रहे हैं।

ram dev

स्वामी रामदेव अयोध्या पहुंच चुके हैं। बता दें कि अयोध्या के लिए प्रस्थान करने से पहले उन्होंने एक विडियो भी जारी किया है। विडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को करोड़ों हिंदुओं के सपने को साकार करने के लिए धन्यवाद दिया।

पतंजलि योगपीठ ने अपने ट्विटर हैंडल से बाबा रामदेव का विडियो शेयर किया। विडियो में बाबा रामदेव कह रहे हैं, ‘राम की जन्म भूमि अयोध्या के लिये हम प्रस्थान कर रहे हैं और हमें हमारी आंखों के सामने, हमें दिव्य भव्य राम मंदिर के शिलान्यास में सम्मिलित होने का यह अवसर मिला है। हम 500 साल से इसका इंतजार कर रहे थे।’

आप भी सुनिए क्या कहा बाबा रामदेव ने…