newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttar Pradesh: योगी कैबिनेट में इन चेहरों को मिल सकती है जगह, संभावित सूची आई सामने!, हो सकते हैं 3 डिप्टी CM

Uttar Pradesh: सूत्रों ने अनुसार, पार्टी नेतृत्व में करीब डेढ़ दर्जन मंत्री बदलने की उम्मीद की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बार यूपी में 3 डिप्टी सीएम होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल का गठन किया जा सकता है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सभी नेता गदगद है। जल्द ही भाजपा दोबारा सरकार बनाने जा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी दिल्ली पहुंचे हुए है। जहां योगी आदित्यनाथ सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इससे पहले रविवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की थी। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इसके अलावा रविवार को योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

वहीं खबर है कि इस बार यूपी में भाजपा सरकार में कई युवाओं चेहरों को शामिल किया जाएगा। मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले नामों को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में चर्चा भी तेजी से चल रही है। सूत्रों ने अनुसार, पार्टी नेतृत्व में करीब डेढ़ दर्जन मंत्री बदलने की उम्मीद की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बार यूपी में 3 डिप्टी सीएम होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल का गठन किया जा सकता है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में महिला, दलित और ओबीसी चेहरों की तर्जी दी जा सकती है। वहीं साफ सुथरी छवि वाले नेताओं को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

युवा नेताओं की बात करें तो, अपर्णा यादव, पंकज सिंह, शलभमणि त्रिपाठी, असीम अरुण, राजेश्वर सिंह और दयाशंकर सिंह नए मंत्रिमंडल में मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। योगी आदित्यनाथ सीएम पद की शपथ कब लेंगे, फिलहाल इसकी तारीख अभी तय नहीं हो पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि होली के बाद योगी आदित्यनाथ शपथ ले सकते हैं और बड़े स्तर पर शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

यहां देखें संभावित मंत्रियों की सूची-

 

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 273 सीटों जीतकर सत्ता पर दोबारा काबिज हो गई है, जबकि सपा 125 सीटें जीत सकी। इसके अलावा कांग्रेस 02 और बसपा 01 सीट पर जीत हासिल कर सकी।