गोरखपुर में गरजे योगी आदित्यनाथ, कहा जिन्होंने पहले भक्तों पर गोली चलवाई, राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया, अब कह रहे हैं कि राम सभी के हैं…

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार को गोरखपुर में कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। अपने गृह जनपद पहुंच उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

Avatar Written by: January 3, 2021 6:12 pm
yogi

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रविवार को गोरखपुर में कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। अपने गृह जनपद पहुंच उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा जिन्होंने पहले भक्तों पर गोली चलवाई है उन्होंने राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया है, अब कह रहे हैं कि राम सभी के हैं।

yogi

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें सभी मुद्दों को अनसुलझा रखना चाहती थीं। जो लोग कहते थे कि राम एक कल्पना है, जो लोग भक्तों पर गोली चलाते थे और कहते हैं कि राम का अस्तित्व नहीं है, वे अब कह रहे हैं कि राम सभी के हैं।

सीएम योगी ने गोरखपुर महानगर, पिपराइच, गोरखपुर ग्रामीण और चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र की लगभग ₹573 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ पूरा पूर्वांचल उठाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकारें लटकाने-भटकाने वाली थीं। वे कहते थे राम तो काल्पनिक हैं। अब कहते हैं राम तो सबके हैं। यह है परिवर्तन, जो भक्तों पर गोली चलाते थे, राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे। वह कहते हैं राम तो सबके हैं। कार सेवा का विरोध करते थे। आज कहते हैं राम हम सबके हैं। राम करे उनकी यह सदबुद्धि हमेशा बनी रहे।

CM Yogi Joshi

साथ ही उन्होंने कहा कि यह विकास हम सबके जीवन में परिवर्तन लाएगा और रोजगार का सृजन करेगा। जो पूर्वी उत्तर प्रदेश अन्य मामलों में देश में पिछड़ गया था, यह विकास कार्य ही उसे फिर से देश के अंदर एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए खड़ा करेगा।