newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को योगी सरकार की बड़ी सौगात, होगी 1 लाख पदों पर भर्ती

UP Government Jobs: राज्य सरकार के अनुसार अब तक 1 लाख से अधिक महिलाओं की सरकारी नौकरी दे चुकी है, जबकि मनरेगा के जरिये 1.50 करोड़ श्रमिकों को रोजगार से जोड़ा जा चुका है

लखनऊ। पढ़ाई पूरी कर सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को योगी सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। सरकार दिसंबर तक एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है। कोरोना की दूसरी लहर थमने के साथ ही योगी सरकार ने मिशन रोजगार को रफ्तार दे दी है। प्रदेश भर में आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के साथ राज्य सरकार ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। जिन विभागों में भर्ती प्रक्रिया कोरोना के कारण रुकी हुई थी वहां युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर चयनित युवाओं की नियुक्ति देने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, ऊर्जा और आबकारी विभाग में आने वाले दिनों में सबसे ज्यादा नौकरियां मिलने जा रही हैं। साल के अंत तक अपने कार्यकाल में 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का प्लान है।

CM Yogi Adityanath

राज्य सरकार के अनुसार अब तक 1 लाख से अधिक महिलाओं की सरकारी नौकरी दे चुकी है, जबकि मनरेगा के जरिये 1.50 करोड़ श्रमिकों को रोजगार से जोड़ा जा चुका है। स्टार्ट अप इकाईयों से 5 लाख और औद्योगिक इकाइयों से 3 लाख से अधिक युवाओं को भी रोजगार दिया जा चुका है। ओडीओपी के माध्यम से 25 लाख लोगों को रोजगार मिला है। 50 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों से 1 करोड़ 80 लाख लोगों को यूपी में रोजगार मिला है। प्रदेश सरकार की नई उद्योग नीति से 5 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। 40 लाख से अधिक कामगारों, श्रमिकों की स्किल मैपिंग के बाद रोजगार से जोड़ा गया है।

gvt job

यूपी में अब तक हुई विभागवार भर्ती का ब्योरा

  • पुलिस विभाग -137253
  • बेसिक शिक्षा – 121000
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन -28622
  • यूपी लोक सेवा आयोग – 27168
  • उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन बोर्ड -19917
  • चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्यांण -8556
  • माध्यमिक शिक्षा विभाग – 14436
  • यूपीपीसीएल – 6446
  • उच्च शिक्षा – 4988
  • चिकित्सा शिक्षा विभाग – 1112

Jobs

  • सहकारिता विभाग – 726
  • नगर विकास – 700
  • सिंचाई एवं जल संसाधन-3309
  • अन्य – 8132
  • वित्त विभाग – 614
  • तकनीकी शिक्षा – 365
  • कृषि – 2059
  • आयुष -1065
  • कुल – 384194

विभिन्न विभागों में 86000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है।