UP को investor friendly बनाने की दिशा में योगी सरकार की पहल, तैयार हुई रणनीति

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि आत्मनिर्भर पैकेज का लाभ प्रत्येक लाभार्थी को समय से प्राप्त हो। निवेशकों (Investor) को सभी बुनियादी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।

Avatar Written by: December 5, 2020 6:10 pm
YOGI2

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि आत्मनिर्भर पैकेज का लाभ प्रत्येक लाभार्थी को समय से प्राप्त हो। निवेशकों (Investor) को सभी बुनियादी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि उद्योगों को अच्छा माहौल देकर ही हम उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के सहभागी बन सकते हैं। सीएम यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उद्योगों के दृष्टिगत कुशल जनशक्ति तैयार की जाए।

YOGI2

उन्होंने जीएसटी संग्रह के संबंध में बैठक करने के निर्देश देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश एक बड़ा राज्य है, अतः यहां पर 01 लाख करोड़ रुपए से अधिक का जीएसटी संग्रह हो सकता है। इस पर रणनीति बनाकर कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धान क्रय केंद्रों में किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। उनका भुगतान 72 घंटे के अन्दर सुनिश्चित किया जाए। देर होने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। गन्ना किसानों से गन्ने की खरीद समय से सुनिश्चित की जाए।

CM Yogi Joshi

सीएम योगी ने कहा कि किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से प्रदेश के सभी जनपदों में संवाद किया जाए। उनसे आगामी 8 दिसंबर, 2020 को प्रस्तावित बन्द के संबंध में भी वार्ता की जाए। राज्य सरकार किसानों के हितों को लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को एम0एस0पी0 दिया जा रहा है। साथ ही, उन्हें बीज, खाद व सिंचाई की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए गोबर से सीएनजी बनाने की दिशा में कार्य किया जाए। जिन गोआश्रय स्थलों में 1 हजार गोवंश हैं, वहां सीएनजी बनाने के लिए इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन से बात की जाए। सीएनजी के उत्पादन से ये गोआश्रय स्थल आय के केन्द्र बन सकते हैं। इसे ध्यान में रखकर योजना बनाई जाए।

साथ ही उन्होंने कहा कि 6, 7 और 8 दिसंबर, 2020 को विभिन्न प्रकार के संगठनों द्वारा प्रदेश में आन्दोलन/बन्द प्रस्तावित हैं। अतः इनके दृष्टिगत सभी मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक पूरी सतर्कता बरतें। इन तीनों दिनों में विशेष सतर्कता बरती जाए और निरन्तर पेट्रोलिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्दी के मौसम के दृष्टिगत जन प्रतिनिधियों के माध्यम से जरूरतमंदों को कंबल वितरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि शीतलहर को देखते हुए रैन बसेरों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए जाएं।

CM Yogi Security

बैठक में मुख्य सचिव आरके तिवारी, औद्योगिक एवं अवस्थापना आयुक्त आलोक टंडन, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई तथा सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव पशुपालन भुवनेश कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Latest