Uttar Pradesh: योगी सरकार ने एससी, एसटी आयोग के सदस्यों और अध्यक्ष की नियुक्ति की

Uttar Pradesh: आयोग के मनोनीत सदस्यों में साध्वी गीता प्रधान, ओम प्रकाश नायक, रमेश तूफानी, राम सिंह वाल्मीकि, कमलेश पासी, शेषनाथ आचार्य, तीजा राम, अनीता सिद्धार्थ, राम असरी दिवाकर, श्याम अहेरिया, मनोज सोनकर, श्रवण गोंड अमरेश चंद्र चेरो, किशन लाल सुदर्शन और केके राज शामिल हैं।

आईएएनएस Written by: June 17, 2021 1:53 pm
CM Yogi Adityanath

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Govt) ने आखिरकार पार्टी कार्यकतार्ओं को ईनाम देना शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक रामबाबू हरित को राज्य एससी, एसटी आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया। नवंबर 2019 में पिछले प्रमुख बृजलाल की सेवानिवृत्ति के बाद से आयोग बिना मुखिया के था। सरकार ने मिथिलेश कुमार और राम नरेश पासवान को आयोग का उपाध्यक्ष नयुक्त किया और 15 सदस्य भी नियुक्त किए हैं।

आयोग के मनोनीत सदस्यों में साध्वी गीता प्रधान, ओम प्रकाश नायक, रमेश तूफानी, राम सिंह वाल्मीकि, कमलेश पासी, शेषनाथ आचार्य, तीजा राम, अनीता सिद्धार्थ, राम असरी दिवाकर, श्याम अहेरिया, मनोज सोनकर, श्रवण गोंड अमरेश चंद्र चेरो, किशन लाल सुदर्शन और केके राज शामिल हैं।

UP BJP

पदाधिकारी और सदस्य नियुक्ति की तारीख से एक वर्ष के लिए या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, तब तक कार्यभार संभालेंगे।