newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hindi Controversy: हिंदी को लेकर तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री का ऐसा बयान की सुनकर आगबबूला हो जाएंगे आप…

Hindi Controversy: तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री पोनमुडी का नाम भी शुमार हो गया है। पोनमुडी ने हिन्दी भाषा को लेकर विवादित बयान दिया है। 

नई दिल्ली। हिंदी भाषा को लेकर आएदिन विवाद होना अब आम बात हो गई है। जिसको जब मौका मिल रहा है, वो राष्ट्रभाषा हिंदी को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। अब इसी कड़ी में तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री पोनमुडी का नाम भी शुमार हो गया है। पोनमुडी ने हिन्दी भाषा को लेकर विवादित बयान दिया है।  विवादित बोल करते हुए इन्होंने कहा कि एक भाषा के रूप में हिन्दी की तुलना में अंग्रेजी अधिक मूल्यवान है। दावा किया कि हिन्दी बोलने वाले तो पानीपुरी बेच रहे हैं। हिन्दी को वैकल्पिक होना चाहिए न कि अनिवार्य।

TAMILNADU

दरअसल, पोनमुडी तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री है, जो कि अब हिंदी भाषा को लेकर देश में चल रहे विवाद में कूद गए हैं। शुक्रवार को भारथिअर विश्वविद्यालय कोयंबटूर में एक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक भाषा के रूप में अंग्रेजी हिन्दी के बजाय ज्यादा मूल्यवान है। हिंदी बोलने वाले लोग नौकरियों में लगे हुए हैं। तंज कसते हुए कहा कि हिंदी बोलने वाले तो कोयंबटूर में पानीपुरी बेच रहे हैं।

इसके बाद पोनमुडी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर बात करते हुए 2020 के लाभकारी पहलुओं को लागू करने का वादा किया। लेकिन इस बीच उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार केवल दो भाषा प्रणाली को लागू करने के लिए दृढ़ है दीक्षांत समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के साथ मंच साझा करते हुए, उन्होंने सवाल किया कि हिंदी क्यों सीखनी चाहिए, जबकि अंग्रेजी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा पहले से ही सिखाई जा रही है।